धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान, ‘कुर्सी की लड़ाई में जनता को भूल गए, बारी आने पर जनता कांग्रेस को भूल गई’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 16 दिसंबर 2023। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान आया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों और मंत्री को नोटिस के मामले में कौशिक ने कहा कि दो खेमा शुरू से ही दिखाई दे रहा था और दोनों खेमे के लोग आज आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। उनके लोग इनके ऊपर आरोप लगा रहे हैं और उनके लोग इनके ऊपर आरोप लगा रहे हैं। पांच साल किया क्या है, कुर्सी की लड़ाई लड़ते रहे हैं और कुर्सी की लड़ाई में इतने मस्त हैं कि जनता को भूल गए और जब जनता की बारी आई तो वह कांग्रेस को भूल गई।

सत्ता के दबाव में लोग चुप रहे, अंतर्कलह पहले से उजागर हो गई थी। विधायकों, संगठन, मंत्रियों और मुख्यमंत्री में जो समन्वय होना चाहिए उसका अभाव शुरू से रहा और खुलकर आरोप भी विधायक लोग मंत्री पर लगाते रहे। इतने में ही कांग्रेस के मुखिया को समझ जाना चाहिए कि कांग्रेस के अंदर में जो अंतर्कलह है वो कांग्रेस को खा जाएगी, लेकिन सत्ता के नशे में यह लोग इनको अंकुश लगाते रहे और जैसे ही सत्ता गई विस्फोट हुआ है। 

दो बार कांग्रेस की सरकार बनी और दोनों बार कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं हुई। इसका मतलब यह है कि जो जनता की अपेक्षाएं हैं उससे यह सरकार काफी दूर रही और इसी कारण से यह सरकार गई है और अब आपस में ये सिर फुटव्वल कर रहे हैं। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी संभाग को आप नहीं छोड़ सकते सारे संभाग हमारे प्राथमिकता में हैं और सारे संभाग से समावेश होगा।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 16 दिसंबर 2023। बीजापुर में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच कोरमा के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वहीं मौके से विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों के सामान बरामद हुए हैं।पुलिस से मिली जानकारी […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई