‘योगी आदित्यनाथ को लाकर माहौल खराब करना चाहती है भाजपा’, संजय राउत ने क्यों कही ये बात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 31 दिसंबर 2025। मुंबई में बीएमसी चुनाव में कुछ ही हफ्तों का समय बचा है और सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। अब शिवसेना यूबीटी ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल उठा दिए हैं और कहा है कि पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुंबई में प्रचार की क्या जरूरत है? बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम शामिल है।

शिवसेना यूबीटी ने भाजपा पर लगाया मुंबई का माहौल खराब करने का आरोप
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एक बयान में कहा, ‘क्या जरूरत है पीएम मोदी को मुंबई आने की? योगी आदित्यनाथ क्यों आ रहे हैं? क्या यहां के मुख्यमंत्री प्रचार करने में सक्षम नहीं हैं। और राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। यहां आप माहौल खराब करना चाहते हैं।’ शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, ‘ये योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं को लाकर, आप अपनी कमजोरी बता रहे हैं। आपके पास ताकत नहीं हैं। आप हर राज्य के मुख्यमंत्री को लाकर चुनाव लड़ना चाहते हो। हम हमारी ताकत पर चुनाव लड़ेंगे।

‘हम कभी भाजपा के सामने नहीं झुके’
शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के सामने गिड़गिड़ाकर सीटें मांगनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा ‘हम कभी भी भाजपा के सामने नहीं झुके। यह आत्मसम्मान की बात है। हम इसे असली शिवसेना नहीं मानते। क्योंकि हम शिवसेना हैं। ऐसा शिवसेना के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जब भी भाजपा ने ऐसा रुख अपनाया, तो हमने अपने रास्ते अलग कर लिए।’ संजय राउत ने कहा, ‘आज किसी ने कहा कि मुंबई में सिर्फ जय श्री राम का नारा चलेगा। हम मानते हैं कि मुंबई में जय महाराष्ट्र का नारा चलेगा। जय भवानी और जय शिवाजी का नारा चलेगा। भाजपा और शिवसेना के बीच 227 सीटों वाली बीएमसी के चुनाव के लिए जो सीटों का बंटवारा हुआ है, उसके तहत भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से कुछ सीटें गठबंधन साझेदारों को देंगे। बीएमसी चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।   

Leave a Reply

Next Post

शराब घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 31 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। कुल 31 आबकारी अधिकारियों की लगभग 38.21 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। ये संपत्तियां स्थाई रूप से कर्क की गई है। यह कार्रवाई धन शोधन […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज