जसप्रीत बुमराह की वापसी में लग सकते हैं कई महीने, आईपीएल-एशिया कप में भी खेलना मुश्किल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट अब टीम इंडिया और फैंस के लिए चिंता विषय बनती जा रही है। बुमराह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह टी20 विश्व कप भी नहीं खेले। हालांकि, आईपीएल 2023 में उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वह आईपीएल और इसके बाद जून में होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर रह सकते हैं। एशिया कप में उनके वापस लौटने की उम्मीद है।

जसप्रीत बुमराह की चोट शुरूआत में जितनी गंभीर दिख रही थी उससे कहीं अधिक गंभीर प्रतीत हो रही है। वह उम्मीद से अधिक समय तक भारतीय टीम से बाहर रह सकते हैं। आईपीएल की शुरुआत एक महीने बाद होनी है और इस टूर्नामेंट में उनका खेलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और आईपीएल से जुड़े लोगों ने संकेत दिया है कि लगभग पांच महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर बुमराह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं और वह संभावित रूप से लंबे समय तक टीम से बाहर रह सकते हैं।

भारतीय टीम मैनेजमेंट भी बुमराह की वापसी को लेकर जल्दीबाजी नहीं करना चाहता है और इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उन्हें पूरी तरह फिट रखना चाहता है। वनडे विश्व कप इस साल भारत में ही अक्तूबर-नवंबर के महीने में होना है। इससे पहले एशिया कप भी खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के जरिए बुमराह वापसी कर सकते हैं। बुमराह देश के लिए आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में पिछले साल 25 सितंबर को खेले थे। इसके बाद जनवरी के महीने में उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन कोई मैच खेले बिना ही वह टीम से बाहर हो गए। 

शुरुआत में माना जा रहा था कि बुमराह आईपीएल के जरिए वापसी करेंगे। टी20 फॉर्मेट में गेंदबाज को एक मैच में चार ओवर ही करने होते हैं। ऐसे में बुमराह धीरे-धीरे पूरी फिटनेस हासिल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब टीम मैनेजमेंट उनके पूरी तरह फिट होने के बाद ही उन्हें मैदान में उतारना चाहता है। 

Leave a Reply

Next Post

गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही हैं मजबूत

शेयर करेएक उत्पादन इकाई से 15 दिनों के अंदर ही 60 हजार तक के गोबर पेंट का विक्रय छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 27 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी व गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर से वर्मी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप