कैलाशपुर फॉरेस्ट रेंज में घूमता दिखा टाइगर, कई मवेशियों का कर चुका है शिकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 01 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से एक बाघ ने आतंक मचाकर रखा है। वो जिले के अलग-अलग जंगलों में घूम रहा है और कई मवेशियों को खा चुका है। इस बीच उसने जंगली सुअर को भी अपना शिकार बनाया। फिर से लोगों ने उसे कैलाशपुर के जंगल में देखा है। दहशत में कई लोगों ने इस क्षेत्र को छोड़ दिया हैं। वाड्रफनगर इलाके से यह जंगल लगा हुआ है। यहीं पर यह बाघ विचरण कर रहा है। कई बार उसकी दहाड़ सुनाई दी है। जिसकी वजह से लोग काफी दहशत में है। यहीं पास अंबिकापुर-बनारस मार्ग भी है। इस कारण से वन विभाग की टीम बाघ पर विशेष रूप से निगरानी कर रही है। लोगों से भी जंगल की ओर नहीं जाने को कहा गया है। कैलाशपुर के जंगल और मोहन गांव और खरहरा नाले के बीच बाघ को घूमता देखा गया है।

बताया गया कि कुछ लोग मंगलवार की सुबह कैलाशपुर जंगल की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्होंने बाघ को देखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई थी। यह जंगल ग्राम मोरन और खरहरा नाले के बीच है। इस वजह से वन विभाग और पुलिस की टीम कड़ी निगरानी रख रही है। वे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को सुरक्षित वहां से निकाल रहे हैं।

शाम को दूसरे जंगल में दिखा बाघ

उधर, यही बाघ मंगलवार शाम को खरहरा जंगल में पहुंच गया था। यहां भी लोगों ने उसे विचरण करते देखा है। इस वजह से भी लोग और डरे हुए हैं। एक सप्ताह पहले इसी बाघ ने ही ग्राम पेंडारी के एकनारा पारा में एक बैल को मार डाला था। ग्रामीणों के अनुसार 3 दिन तक उसने बैल का मांस खाया था। इस घटना के एक महीने पहले बाघ ने सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में कई मवेशियों की जान ले ली थी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री निवास घेराव करने पहुंचे भाजपा नेताओं को चैतन्य बघेल ने पिलाया मठा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महापौर निर्मल कोसरे सहित कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भिलाई 01 मार्च 2023। ‘मोर आवास मोर अधिकार’ की मांग को लेकर दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भिलाई तीन स्थित मुख्यमंत्री निवास घेरने की कोशिश की। इस दौरान भाजपाई सीएम हाउस तक न पहुंचे इसके […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय