कुर्सी जाने से दुखी रमीज राजा बोले- 17 लोग ऐसे आए, जैसे छापा पड़ा हो, ऑफिस से सामान तक नहीं लेने दिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कराची 27 दिसंबर 2022। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने नए प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नजम सेठी को पीसीबी अध्यक्ष बनाया जाना एक राजनैतिक कदम है। इसका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है। रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर अपना दुख बयां किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति के लिए पूरा संविधान बदल दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नजम सेठी और उनके साथियों ने उन्हें ऑफिस से सामान लेने तक का समय नहीं दिया।  रमीज राजा ने कहा “ऐसा इन्होंने किया क्रिकेट बोर्ड में आके। मेरा सामान भी नहीं लेने दिया इन लोगों ने। सुबह ये नौ बजे, 17 बंदे धड़कते फिर रहे वे क्रिकेट बोर्ड में। जैसे की कोई एफआईए का छपा पड़ गया।”

रमीज राजा ने कहा “एक व्यक्ति, सेठी को फिट करने के लिए, उन्हें पूरे संविधान (पीसीबी के) को बदलना पड़ा। मैंने ऐसा दुनिया में कहीं भी नहीं देखा है। यह एक सीजन के बीच में किया गया है, जब टीमें पाकिस्तान का दौरा कर रही हैं। उन्होंने मुख्य चयनकर्ता को बदल दिया है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला था। रात में दो बजे, वह (सेठी) ट्वीट करते हैं कि रमीज राजा चले गए। यह मेरा खेल का मैदान है। यह दुखद है।”

“ऐसा बनाया गया है जैसे कोई मसीहा (सेठी) आया है, जो खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हम जानते हैं कि वह क्या कर रहा है। वह किसी भी कीमत पर सुर्खियां बटोरना चाहता है। उसका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है, और है उसने कभी बल्ला नहीं उठाया है। उन्होंने मुझे बीच में ही बदल दिया है। सीजन के बीच में, वे मिकी आर्थर को ला रहे हैं। सकलैन मुश्ताक का कार्यकाल वैसे भी जनवरी में समाप्त हो रहा था। सकलैन ने 50 के करीब टेस्ट खेले हैं, वह एक दिग्गज हैं। यह है क्रिकेटरों के साथ सही व्यवहार नहीं है।”

रमीज राजा को तीन साल के लिए पीसीबी का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन 12 महीने बाद ही उन्हें हटा दिया गया। अब रमीज राजा का कहना है कि उनकी जगह सेठी को लाए जाने का क्रिकेट से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा “निराशा होती है जब आपको 12 महीने के बाद बीच में ही हटने के लिए कहा जाता है, जबकि आपको तीन साल का कार्यकाल दिया गया था। यह एक राजनीतिक व्यक्ति को भरने के लिए है। यह क्रिकेट की मदद नहीं करेगा। इससे क्रिकेट बोर्ड, सिस्टम पर दबाव होता है। राष्ट्रीय टीम और कप्तान दबाव में आते हैं। संविधान को मजबूत होना चाहिए। यह केवल पाकिस्तान में होता है। मैं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस विषय को उठाता रहूंगा। यह एक मजाक बन गया है।

Leave a Reply

Next Post

100वें टेस्ट में वॉर्नर का शतक, हासिल की खास उपलब्धि, अब तक कोई भारतीय नहीं कर पाया यह काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मेलबर्न 27 दिसंबर 2022। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने खास उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी हैं, […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च