पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 25 जून 2026। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे से 20 सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें कई की हालत गंभीर है। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है।

पीएम ने जताया दुख, हुए मुआबजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार भी पीड़ितों की मदद के लिए पूरी ताकत लगा रही है। हादसे के समय वहां कई लोग काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान इमारत का ढांचा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। बचाव कार्य के दौरान एक शख्स की दर्दभरी पुकार ने सबको भावुक कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए अपना पैर तक कटवाने को तैयार था। रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मामले में कई लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार और दो लेबर सप्लायर मोहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल में घायलों की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजी और हड्डी रोग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है ताकि घायलों को सही इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Next Post

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों मौतों की आशंका; भारत करेगा हर संभव मदद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 जून 2026। वेनेजुएला, बुधवार शाम दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप के पहले झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 रही, इसके 39 सेकेंड बाद ही दूसरा झटका लगा, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया