सीएम मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, बोले-आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर                 

छिंदवाड़ा/ भोपाल, 09 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में नजर आई। टीटी नगर स्टेडियम से सैकड़ों युवाओं ने बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने तिरंगा लहराकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और सभी से आजीवन देश की सेवा करने का संकल्प लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष, क्रांतिकारियों के बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का परिणाम है। हमें आजादी के इस पर्व को जिम्मेदारी और देशसेवा की भावना के साथ मनाना चाहिए।

बारिश में भी कम नहीं हुआ युवाओं का उत्साह
टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। मुख्यमंत्री  यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के साथ अहिंसक आंदोलनों ने देश में आजादी की भावना को मजबूत किया। इसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा और देश स्वतंत्र हुआ।

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी हमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है। हमें उनका स्मरण करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ आगे बढ़े और हमेशा स्वतंत्र एवं सशक्त बना रहे, यही हमारी कामना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभर में युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं देशसेवा का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे आजीवन देश की सेवा और राष्ट्रहित के लिए काम करने का संकल्प लें। 

मुख्यमंत्री निवास पर भी फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ भागीदारी करने की अपील की।
 

Leave a Reply

Next Post

अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर                  कोरबा, 09 अगस्त 2026। जिले के कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के निर्माण में कथित अनियमितता का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई […]

You May Like

बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा....|....टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत....|....भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार....|....सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा....|....पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाले में गिरने की रची झूठी कहानी....|....नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार....|....करोड़ों के प्रोजेक्ट में चिंतामण गणेश को जगह नहीं....|....कमाऊ पत्नी को दूसरे पति से गुजारा भत्ता नहीं....|....26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज....|....एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन