धर्मांतरण के खिलाफ जुटे अबूझमाड़ के 10 गांवों के लोग, कहा- शासन ध्यान दे, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नारायणपुर 22 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में लगातार हो रहे धर्मांतरण को लेकर आदिवासी ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। अबूझमाड़ के आकाबेड़ा में दस ग्राम पंचायत के हजारों लोग सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले एकत्रित हुए और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने कहा कि आदिवासी संस्कृति को बचाना है और इसके साथ षड़यंत्र करने वालों को नहीं छोड़ना है। ग्रामीणों ने आकाबेड़ा में बैठक कर आदिवासी धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाले ग्रामीणों को भी बैठक में बुलाया और उन्हें वापस अपने आदिवासी धर्म में आने का आग्रह किया। 

बैठक में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि धर्म परिवर्तन करने से आदिवासियों को मिलने वाले लाभ व आरक्षण का संबंधित हकदार नहीं रहेगा। धर्मांतरण की वजह से क्षेत्र में आपसी विवाद, मारपीट की घटनाएं बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए हम सभी को आपस में मिलकर रहना है। वहीं धर्मांतरण के लिए बहकाने वाले लोगों से हम सभी को सचेत रहना होगा। सर्व आदिवासी समाज ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि अबूझमाड़ में धर्मांतरण बंद नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। समाज के प्रमुखों ने कहा कि आदिवासी संस्कृति को खत्म करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि धर्मांतरण की वजह से आदिवासियों में विवाद व मारपीट की घटनाएं हो रही है। इसे रोकना बहुत जरूरी है। 

नारायणपुर जिले के आकाबेड़ा गांव में एकत्रित हुए ग्रामीण 

बता दें कि अबूझमाड़ के आलनार में ईसाई धर्म अपनाने वाले कुछ ग्रामीणों ने आदिवासी समाज के एक युवक से जमकर मारपीट कर दी थी। युवक को सिर में गंभीर चोटें आई है। इस बात को लेकर आदिवासियों का आक्रोश भड़क गया। इसके बाद सर्व आदिवासी समाज ने धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई और अबूझमाड़ के आकाबेड़ा गांव में एकत्रित हुए। सर्व आदिवासी समाज ने प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन से आग्रह किया है। वहीं कार्रवाई नहीं होने पर सर्व आदिवासी समाज सहित ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Next Post

स्कूलों में लौटी कोरोना की दहशत, बिलासपुर में 23, नदिया में 29, अंबाला में चार तो जालंधर में 25 छात्र सक्रंमित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 दिसंबर 2021। स्कूलों में कोरोना वायरस की दहशत लौट आई है। हिमाचल के बिलासपुर में 23, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 29, हरियाणा के अंबाला में चार तो पंजाब के जालंधर में 25 छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे एक बार […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस