सरकार की दुर्भावना से धान खरीदी बाधित, किसान आत्महत्या करने हो रहे हैं मजबूर – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में लगातार हो रहे व्यवधान को सत्ता प्रायोजित षड्यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती, इसलिए तरह-तरह से अड़चन पैदा करके बाधित कर रही है। समय पर आरओ जारी नहीं करना, धान का उठाव न होना, केंद्रों पर जाम लगना, सर्वर डाउन, पोर्टल में दिक्कत सहित तमाम तकनीकी खामियों, धान के बफर लिमिट से अधिक जमा होने से सूखना, टोकन कटने में देरी, वन पट्टा सत्यापन में समस्या सरकार प्रायोजित षड्यंत्र है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी हो रही है, उन्हें बिचौलियों को कम दाम पर धान बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है, यह सरकार किसान विरोधी चरित्र है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि टोकन की समस्या से किसान लगातार जूझ रहे हैं, विगत दिनों टोकन के लिए सोसायटी के चक्कर काट कर थक चुके महासमुंद जिले के सेंधभाटा के किसान मनोबोध गाडा ने अपना गला रेत लिया था, कल रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के बकेली में 15 दिनों से टोकन के लिए भटक रहे किसान कृष्ण कुमार गबेल ने हताश होकर कीटनाशक पी कर आत्महत्या का प्रयास किया। सरकार की अकर्मण्यता और दुर्भावना से किसान बे-मौत मरने मजबूर हैं। टोकन नहीं कटने के कारण किसानो को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी हो रही है, धान खराब होने की आशंका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रतिदिन धान खरीदी की सीमा घटाकर कम कर दिया है, इससे सैकड़ों किसानों को लाइन में लगना पड़ रहा है, उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्था के चलते किसानों को अपना धान खुले बाजार में औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। वन पट्टा धारक किसानों के खेतों का पंजीयन नहीं किया गया है, सत्यापन में समस्या आने से भी खरीदी प्रक्रिया धीमी हो गई है। बफर लिमिट और भंडारण की समस्या लगभग सभी संग्रहण केंद्रों में है। खरीदी केंद्रों पर निर्धारित सीमा (बफर लिमिट) से अधिक धान जमा होने से वह सूख रहा है और इसीलिए धान खरीदी धीमा किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, सुबह-सुबह खाई में गिरी बस... सात लोगों की मौत, कई घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अल्मोड़ा 30 दिसंबर 2025। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिरने की खबर है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप