महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा महिला पत्रकारों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि वे इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। गांधी ने कहा कि महिला पत्रकारों ने जंतर-मंतर पर रिपोर्टिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि दर्जनों पत्रकारों के विरोध के बावजूद न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।

महिलाएं उसी पुलिस बल से असुरक्षित- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रही महिलाओं का यह भी आरोप है कि पुलिस उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं उसी पुलिस बल से असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जिसका काम सुरक्षा देना है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं से लेकर पत्रकारों तक, हर जगह महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट मे कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, क्या महिलाओं के साथ ये बर्ताव उचित है? अगर नहीं तो आप इसका संज्ञान क्यों नहीं लेते?

महिला पत्रकारों ने लगाए आरोप
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तीन अक्तूबर को जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने निष्पक्ष जांच के लिए उनकी शिकायतें क्राइम ब्रांच को सौंप दी हैं। शनिवार को, महिला पत्रकारों में से एक ने पीटीआई को बातचीत के दौरान एक असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Next Post

भारत-कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी पर बात

शेयर करेपांचवें दौर की बातचीत कल से शुरू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2026। भारत और कनाडा के मुख्य वार्ताकार ओटावा में 5 अक्तूबर से प्रस्तावित ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ (CEPA) के लिए बातचीत का पांचवां दौर शुरू करेंगे। इसका मकसद इस साल के आखिर तक बातचीत पूरी करना […]

You May Like

व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल....|....सीएम योगी बोले- 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा....|....छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास....|....बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी....|....जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद....|....भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिया गया 20% अतिरिक्त अंक देने का निर्णय....|....कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी....|....ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला....|....भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....40 से कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है सीओपीडी का खतरा