पैरा एशियन गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

आइची नागोया, 20 अक्टूबर 2026। भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर T20 दौड़ की विमेंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.36 सेकेंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। यह नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में भारत का पांचवां गोल्ड है। भारत ने अब तक कुल 23 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 4 गोल्ड एथलीट्स ने दिलाए। एक गोल्ड शूटिंग में आया। आज भारत ने 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित कुल 12 मेडल जीते।

दीप्ति ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड जीता है। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकेंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकेंड का सुधार किया। जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 23 साल की दीप्ति तेलंगाना की रहने वाली हैं। वे 2 बार पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। वह इसी स्पर्धा में पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं। T20 कैटेगरी के खिलाड़ियों को जानकारी समझने, ध्यान लगाने और रेस की योजना बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

मनीष नरवाल ने 10 मीटर पिस्टल SH1 में सिल्वर जीता

भारतीय शूटर मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कैटेगरी का सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 8 खिलाड़ियों के फाइनल में 233.7 अंक बनाए। मनीष ने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स का कोटा भी हासिल किया। उनसे पहले मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा कोटा दिला चुकी हैं। साउथ कोरिया के जो जोंगडू ने 241.3 अंक के साथ एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। चीन के यांग चाओ ने 213.6 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

प्रदीप को सिल्वर, आयुष ने जीता ब्रॉन्ज

पुरुषों के जैवलिन थ्रो F53/54 इवेंट में भारत ने दो मेडल जीते। प्रदीप कुमार ने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने F54 कैटेगरी में 27.45 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया। आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर के थ्रो के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्हें रजा पॉइंट्स के आधार पर पोडियम में जगह मिली।ईरान के एरफान बंडोरी ने 30.24 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता।

पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक ने सिल्वर जीता

पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक ने पुरुषों के 65 किग्रा तक वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 192 किग्रा वजन उठाया। चीन के झोउ यी ने 216 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड जीता, जबकि भारत के मार्गोनो 177 किग्रा वजन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। चीन के एक अन्य खिलाड़ी झोउ शिवेई ने 210 किग्रा वजन उठाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों कोशिशों में असफल रहे। अगर वे एक बार भी सफल होते, तो अशोक दूसरे स्थान से खिसक सकते थे। तीनों प्रयास विफल रहने के कारण झोउ शिवेई का स्कोर दर्ज नहीं हुआ।

टेबल टेनिस में 4 ब्रॉन्ज मेडल आए

भारतीय पैडर्स ने पैरा टेबल टेनिस में चार ब्रॉन्ज जीते। रवि बेबी साहना और प्राची पांडे एशियन पैरा गेम्स की स्टैंडिंग कैटेगरी में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बने। भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीते। सभी चारों खिलाड़ी अपने-अपने महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पैरालिंपिक मेडल विजेताओं से हार गईं। इन मेडल्स के साथ भारत ने पिछले एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। पिछले संस्करण में भारत ने पैरा टेबल टेनिस में दो ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे।

Leave a Reply

Next Post

बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर

शेयर करे हल्की सी ठोकर से भी फ्रैक्चर का खतरा; बरतें सावधानी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने हमारी पूरी सेहत को प्रभावित किया है, हड्डियों पर भी इसका नकारात्मक असर देखा जा रहा है। ऑस्टियोपोरोसिस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी […]

You May Like

पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर....|....300 करोड़ क्लब में शामिल 'जेलर 2'....|....'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था'....|....ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन