गाजा के अस्पताल के बाद अब चर्च पर हमला, कई की मौत; हमास ने फिर इस्राइल को ठहराया जिम्मेदार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

यरुशलम 20 अक्टूबर 2023। इस्राइल और हमास के बीच युद्ध में करीब पांच हजार लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मंगलवार को गाजा के अल-अहली अस्पताल में विस्फोट हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस हमले का आरोप हमास और इस्राइल एक दूसरे पर मढ़ रहे हैं। इस बीच, हमास ने इस्राइल पर एक और आरोप लगा दिया है। उसने एक चर्च के परिसर में हमला करने का इस्राइल पर आरोप लगाया है।

देर रात हुआ हमला
हमास के नियंत्रण वाले आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि गाजा पट्टी में एक चर्च में शरण लेने वाले कई लोग गुरुवार देर रात हुए इस हमले में मारे गए। मंत्रालय ने कहा कि ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च के परिसर में हुए हमले में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। साथ ही कई घायल हुए हैं। 

चर्च में मौजूद थे कई लोग 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फलस्तीनी इलाके में संघर्ष छिड़ने के बाद गाजा के कई निवासियों ने चर्च में शरण ली थी। ऐसा लग रहा है जैसे यह हमला धार्मिक स्थल के नजदीक जाकर किया गया हो। वहीं, इस्राइली सेना ने बताया कि वह कथित हमले की जांच कर रही है। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 14 दिन हो चुके हैं। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक करीब पांच हजार लोगों की जान जा चुकी है। इनमें एक बड़ा आंकड़ा मंगलवार को अस्पताल में हुए धमाके में मारे जाने वाले लोगों का है। इस बीच गुरुवार को वेस्ट बैंक में इस्राइली बलों और फलस्तीनियों के बीच झड़प हो गई। इसी बीच इस्राइल के कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया था। एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हमास ने कम से कम 100 लोगों को बंधक बनाकर सड़कों पर घुमाया।

Leave a Reply

Next Post

धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक, इंग्लैंड से मैच के लिए लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2023। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 22 अक्तूबर को होने वाले भारत के अगले मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसको लेकर अपडेट जारी कर दिया है। बीसीसीआई ने हार्दिक […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प