हसदेव नदी में नहाते समय युवक डूबा, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी SDRF की टीम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 26 मई 2024। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम महुदा से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने के दौरान एक युवक हसदेव नदी के तेज बहाव में डूब गया है। 20 घंटे हो चुके हैं मगर युवक का कुछ पता नहीं चला सका। बिलासपुर की एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, युवक अश्रय कंवर 29 वर्ष निवासी भवरमाल रोहदा का रहने वाला है। वह चांपा के पीआईएल कंपनी में ठेकेदार अनमोल यादव के अंदर में काम करता है। वह शनिवार की दोपहर करीबन 2 से 2.30 बजे के बीच महुदा गांव से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने गया हुआ था युवक अश्रय कंवर को पानी में डूबता देख धनवार डेरा के लोगो ने बचाने की कोशिश की मगर वह हसदेव नदी के तेज बहाव से पानी के अंदर चला गया। 


घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई सरपंच और गांव के लोग मौके पर पहुंचे जहां चांपा पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस टीम और जांजगीर से 13 लोगों की गोताखोर की टीम पहुंची खोज बीन शुरू की गई मगर युवक अश्रय कंवर का कुछ सुराग नहीं मिल सका है। आज रविवार को बिलासपुर के SDRF की 12 लोगों की टीम पहुंची हुई है और खोजबीन शुरू किया गया है 20 घंटे हो चुके हैं। बताया जा रहा है की हसदेव नदी के नीचे 6 फिट का जल कुंभी है जिसके कारण से खोजने में परेशानी हो रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंचे हुए हैं। युवक की शादी हो चुकी है एक छोटी बच्ची भी है।

Leave a Reply

Next Post

गौवंश अभ्यारण्य योजना लाएगी छत्तीसगढ़ सरकार; सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को दिये निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 मई 2024। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार सड़कों पर घूमने वाले स्वामीविहीन गौवंशों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाने जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना लेकर आयेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ