‘दलित-आदिवासियों के खिलाफ जातिगत अत्याचारों को दे रहे बढ़ावा’, कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग दलितों और आदिवासियों के खिलाफ जातिगत अत्याचारों को बढ़ावा दे रहे हैं। खासकर उन राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है, जैसे हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करते हैं और वही जातिवादी मानसिकता भाजपा-शासित राज्यों में दोहराई जा रही है। उन्होंने भाजपा की सरकार को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी शासन के तहत दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं।

घटनाओं में दो गुना वृद्धि हुई
उन्होंने कहा, ‘यह सच है कि मोदी सरकार के संविधान विरोधी शासन के तहत दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार हो रहे हैं। जो गरीब और वंचित हैं, वे ‘मनुवाद’ का शिकार हो रहे हैं। हर घंटे दलित-आदिवासी महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और एनसीआरबी के अनुसार, 2014 के बाद इन घटनाओं में दो गुना वृद्धि हुई है।’

इन घटनाओं को उठाया 
कांग्रेस अध्यक्ष ने हालिया जातिगत अत्याचारों के कुछ उदाहरणों का हवाला दिया, जिनमें मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत, ओडिशा के बालासोर में एक आदिवासी महिला को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना, हरियाणा के भिवानी में एक दलित छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की घटना, महाराष्ट्र के पालघर में एक आदिवासी महिला की मौत और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन दलित परिवारों को जातिगत हमलों के कारण पलायन करने के मामले शामिल हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस 140 करोड़ भारतीयों के संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने देगी। कांग्रेस भाजपा-आरएसएस की संविधान विरोधी सोच के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। 

Leave a Reply

Next Post

कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण से लेकर चाहत खन्ना तकः मल्टीटास्किंग में विशेषज्ञ हैं ये अभिनेत्रियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 जनवरी 2025। “एक उद्यमी होना एक मानसिकता है।  वास्तव में, उद्यमशीलता में कुछ गंभीर ध्यान, समर्पण और सबसे महत्वपूर्ण, जोखिमों से कुशलता से निपटने की क्षमता शामिल है। हालांकि यह अपने आप में एक स्टैंडअलोन करियर विकल्प के रूप में काफी कठिन काम है, […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान