टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने भारतीय नौसेना के लिए दूसरा 25टी बोलार्ड पुल टग लॉन्च किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग

मुंबई 14 मार्च 2024। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने भारतीय नौसेना के लिए अपना दूसरा 25टी बोलार्ड पुल टग ‘बाहुबली’ लॉन्च किया है। जहाज को बैरकपुर के टीटागढ़ स्थित कंपनी की फेसिलिटी में बनाया गया है। यह लॉन्च रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल के तहत नवंबर, 2021 में भारतीय नौसेना से कंपनी द्वारा प्राप्त छह 25 बीपी टग्स ऑर्डर का हिस्सा है। लॉन्च के बाद चौथे 25टी बोलार्ड पुल टग, युवान (यार्ड 338) के लिए कील बिछाने का समारोह भी आयोजित किया गया। एसएसबी (कोलकाता) के प्रेसिडेंट कमोडोर अतुल मैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। लॉन्च समारोह में कमोडोर एस. श्रीकुमार, वारशिप प्रोडक्शन सुप्रिन्टेन्डेंट (कोलकाता) सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति देखी गई। टीटागढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले कमोडोर संजय देशपांडे (सेवानिवृत्त), कार्यकारी निदेशक (ओपीएस), गौतम रॉय, कार्यकारी निदेशक और कमोडोर ईशान टंडन (सेवानिवृत्त), वीपी-एसबीडी थे।

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री उमेश चौधरी ने एक बयान में कहा, ‘‘टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है; इस साल की शुरुआत में पहला टग लॉन्च करने के बाद, हमने रिकॉर्ड समय में दूसरा टग लॉन्च किया है, जो कि पहला टग लॉन्च करने के सिर्फ 2 महीने के भीतर संभव कर दिखाया है। यह भारत की नौसैनिक क्षमताओं को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर रेखांकित किया जा सकता है। हम निर्धारित की गई समयसीमा को पूरा करने के लिए शेष जहाजों के साथ पूरे परिश्रम के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’

Leave a Reply

Next Post

टीवी शो श्रीमद रामायण की सीता प्राची बंसल की "द लॉस्ट गर्ल" में मुख्य भूमिका, ट्रेलर लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 मार्च 2024। टीवी धारावाहिक श्रीमद रामायण में सीता की भूमिका निभा रही एक्ट्रेस प्राची बंसल अब लेखक, निर्देशक और निर्माता आदित्य रानोलिया की सच्ची घटनाओं पर आधारित दिल को दहला देने वाली फिल्म “द लॉस्ट गर्ल” में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फ़िल्म […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण