कांग्रेस की एसआईआर निगरानी समिति की बैठक संपन्न

admin
शेयर करे

सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए का प्रशिक्षण किया जायेगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 नवंबर 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में हो रही एसआईआर की निगरानी समिति की बैठक आज राजीव भवन, रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, निगरानी समिति के संयोजक मोहन मरकाम, सह संयोजक पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, रविन्द्र चौबे, उमेश पटेल, राघवेन्द्र सिंह, अरूण वोरा, राजेन्द्र साहू, शैलेश नितिन त्रिवेदी, बिरेश ठाकुर, शफी अहमद, तारणी चंद्राकर, महामंत्री सकलेन कामदार, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस के सभी बीएलए का प्रशिक्षण उसी विधानसभा क्षेत्रों में तत्काल किया जायेगा, इस हेतु हर विधानसभा क्षेत्र के दो वरिष्ठ नेताओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया जायेगा। मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रदेश मुख्यालय में किया जायेगा। साथ ही सारे वरिष्ठ नेता तथा लोकसभा प्रभारी अलग-अलग क्षेत्रों में एसआईआर के काम की निगरानी करेंगे। जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, मंडल एवं जोन कमेटियों के साथ विधायकों एवं विधानसभा प्रभारियों, सभी निर्वाचित पदाधिकारियों से एसआईआर के काम में गंभीरता से जुटने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी की गारंटी में अडानी-मित्तल को मिली छत्तीसगढ़ में एंट्री, 1.5 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति की लूट ! : अमित जोगी

शेयर करेछत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा विश्वासघात! छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर (छत्तीसगढ़) 13 नवंबर 2025। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने 13 नवंबर 2025 को अपने निवास सिविल लाईन रायपुर में प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा कि आज मैं आपके सामने एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश कर […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा