मिस इंडिया मंच पर चमकी साध्वी सैल

admin
शेयर करे

साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026, मिस इंडिया बनीं साध्वी सैल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 अप्रैल 2026। भुवनेश्वर की रोशनी भरी उस यादगार शाम में, जहां सपनों ने आकार लिया और आत्मविश्वास ने पहचान बनाई, गोवा की साध्वी सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। केआईआईटी यूनिवर्सिटी के भव्य मंच पर सजी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का 61वां संस्करण केवल सौंदर्य का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय नारी की शक्ति, विविधता और उद्देश्य का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा। “Connecting the DOTS – Daughters of This Soil” थीम के तहत देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, सोच और व्यक्तित्व से मंच को जीवंत कर दिया। महाराष्ट्र की रजनींदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और श्री अद्वैता सेकेंड रनर-अप रहीं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।

नवंबर से शुरू हुए इस सफर में टैलेंट हंट से लेकर मुंबई के ग्रूमिंग सेशंस तक, प्रतिभागियों ने खुद को निखारते हुए एक नई पहचान गढ़ी। ग्रैंड फिनाले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत और ग्लैमरस परफॉर्मेंस ने माहौल को और भी खास बना दिया। यह आयोजन एक बार फिर साबित कर गया कि आज की भारतीय युवतियां केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आत्मबल, प्रतिभा और उद्देश्य के साथ वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी यात्री बस, 15 लोगों की मौत, कई घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उधमपुर 20 अप्रैल 2026। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 से 20 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सोमवार सुबह रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास हुआ था, जब एक यात्री बस पहाड़ी सड़क […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर