प्रदेश महिला मोर्चा की टीम पहुँची उत्तरप्रदेश, घर-घर दे रही दस्तक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 25 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (छत्तीसगढ़) की टीम विगत 20 नवम्बर को उत्तरप्रदेश पहुँची, जहाँ यह टीम भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेगी। ज्ञातव्य है, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियाँ दो बसों में 18 नवम्बर को उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुई जहाँ वे भाजपा की योजनाओं और नीतियों को लेकर घर-घर दस्तक देंगीं ।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि हमारे साथ प्रदेशभर की 73 महिला नेत्रियाँ आगामी उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनजर सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार-प्रसार करने उप्र पहुँची हैं । यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता का प्रतिसाद अप्रत्याशित है। लोगो में ‘योगी महाराज’ के प्रति अटूट विश्वास है। यहाँ आम जनमानस के मन में सुरक्षित और समृद्ध उत्तरप्रदेश निर्माण के लिए एकमात्र विश्वासपूर्ण चेहरा श्री योगी ही हैं । श्रीमती अवस्थी ने बताया कि हमारे द्वारा स्थानीय महिलाओं से सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर सम्पर्क साधा गया। महिलाओं में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर भरपूर समर्थन और सार्थक नजरिया है। स्थानीय महिलाएँ एकमत होकर ‘योगी महाराज’ के सुरक्षित एवं सबल उत्तरप्रदेश मॉडल के साथ मजबूती से खड़ी हैं और जनता का प्रतिसाद देख कर हम पूर्ण विश्वास और बहुमत के साथ तीसरी बार उत्तरप्रदेश में भाजपा और योगी महाराज की सरकार बनाने जा रहे हैं ।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने बताया कि उत्तरप्रदेश प्रवास में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल नायक अन्य महिला नेत्रियाँ उत्तरप्रदेश में योगी सरकार बनाने का संकल्प लेकर उप्र आई हैं ।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पांखड - दीपक बैज

शेयर करेभाजपा का डीएनए संविधान विरोधी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 25 नवंबर 2026। भाजपा द्वारा 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पाखंड है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का डीएनए संविधान विरोधी है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने तय कर लिया था कि यदि 400 से […]

You May Like

भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया जाना राजनैतिक पांखड - दीपक बैज....|....प्रदेश महिला मोर्चा की टीम पहुँची उत्तरप्रदेश, घर-घर दे रही दस्तक....|....संविधान बचाओ का नारा लगाने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास का जवाब दे : भाजपा....|....टीम एसईसीएल में हर लक्ष्य हासिल करने का माद्दा है - सीएमडी हरीश दुहन....|....एटक के 43वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर बेंगलुरु में विशाल मजदूर रैली का आयोजन, 20 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा....|....बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी....|....रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?....|....हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते