दर्दनाक हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, सात की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गढ़शंकर/होशियारपुर (पंजाब) 13 अप्रैल 2023। पंजाब में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गुरु रविदास के पवित्र स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सात की मौत हो गई। हादसा खुरालगढ़ मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार वैसाखी के मौके पर संगत श्री खुरालगढ़ साहिब से चरणछोह गंगा पैदल दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को सरकारी अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों में राहुल (25), सुदेश पाल (48), रामो (15), गीता देवी (40), उन्नति (16) शामिल हैं। सभी मुजफ्फरनगर, यूपी और जिंदलपुर भादसों के रहने वाले हैं।

बुधवार सुबह भी हुआ था हादसा
इससे पहले बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। हादसे में जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (27), हैरी (15) और सादा बाबा (65) की मौके पर मौत हो गई। जहां बुधवार सुबह हादसा हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर देर रात हादसे में सात की मौत हो गई।  

यह रही हादसे की वजह 
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली के पीछे पानी का टैंकर और उसके पीछे जनरेटर बांध रखा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली पहाड़ी से नीचे उतरने लगी तो पीछे से पानी के टैंकर व जनरेटर का दबाव ट्रैक्टर पर पड़ा। इसी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि यह रास्ता काफी खतरनाक है। कई बार इस रास्ते में हादसे हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कप्तान धोनी ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, बीच के ओवरों में डॉट बॉल खेलने पर लगाई क्लास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घर में तीन रन से हार झेलनी पड़ी। इस हार से सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं, राजस्थान की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप