रमन भाजपा सरकार ने जंगल मे रहने वाले 5 लाख परिवार को नही दिया था वन अधिकार पट्टा – धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/10 अगस्त 2020। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि पूर्व की रमन भाजपा सरकार ने वन क्षेत्र में रहने लोगों के जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने भाजपा समर्थित उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ के वन संपदा खनिज संपदा को सौंपने की नीयत से परंपरागत पैतृक रूप से वन क्षेत्र में रहने वाले प्राकृतिक प्रेमी 5 लाख परिवार को वन अधिकार पट्टा से वंचित रखा था। छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी हितों के लिए भी बनाया गया था, लेकिन रमन सिंह के 15 साल के शासनकाल में सबसे अधिक परेशानी में आदिवासी, वनवासियों और जंगलों में रह रहे लोग ही रहे हैं। कभी उन्हें नक्सलियों के नाम पर सताया गया, तो कभी वनाधिकार पट्टा न देकर। वनाधिकार पट्टा पाना उनका कानूनी हक है, 15 साल में रमन भाजपा की सरकार ने पांच लाख से अधिक पट्टे रोक के रखे गए हैं। आदिवासियों की जमीन, उद्योग और खदान के नाम से ले ली गईं। रमन सरकार के दौरान लोहांडीगुड़ा में 1700 आदिवासी परिवार से 4200 एकड़ जमीन छीना गया था। लघु वनोपज के दाम 56 प्रतिशत तक घटा दिए गए। रमन सिंह के शासनकाल में वनवासी महुआ को सड़कों पर फेंकने पर मजबूर कर थे। आदिवासियों और जंगलों में रहने वाले लोगों के कल्याण के नाम पर रमन सिंह ने योजना बनाकर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिए सरकारी खजाने को चोट पहुंचाया और भाजपा समर्थित उद्योगपतियों को लाभ अमानत करने का काम किया। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार परंपरागत रूप से वन में निवास करने वाले प्राकृतिक प्रेमियों को उनका अधिकार दे रही है। जिसकी शुरुवात कांकेर जिले से हुई है। जिले के 17 गांवों में स्थित 15 हजार 438 हेक्टेयर वनभूमि का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार गांवों के लोगों को सौंपे। 4 हजार 834 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा तथा 3 हजार 38 व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टे भी दिए गए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में वाटर-एडवेंचर टूरिज्म की असीम संभावनाएं

शेयर करे पंकज गुप्ता रायपुर, 10 अगस्त 2020(छत्तीसगढ़ रिपोर्टर) छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। यहां जंगल, पहाड़, नदी, जलाशय और एतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक दर्शनीय स्थल है। प्रदेश में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान