तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 दिसंबर 2022। मजह 20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। तुनिशा की मौत के बाद से ही हर कोई हैरान है, कोई समझ नहीं पा रहा है कि इतना खौफनाक कदम अभिनेत्री ने कैसे उठा लिया। हालांकि शोबिज इंडस्ट्री में यह पहली बार नहीं हुआ है। पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में सुसाइड केस बढ़ते जा रहे हैं, जिन्होंने सबको हिलाकर रख दिया है। वहीं, अब तुनिशा की मौत के बाद से उनसे सेट पर सब डरे हुए हैं।
एसआईटी जांच की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा है कि तुनिशा की मौत के बाद वह सेट पर गए थे और वहां सब डरे हुए हैं। उनका कहना है कि वहां कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है और जांच करने पर बहुत कुछ सामने आएगा। वहीं, इस मामले में उन्होंने एसआईटी की मांग भी की है।

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, ‘सरकार इस मामले में ध्यान दे और एसआईटी का गठन कर इसकी जांच कराए। इस मामले में बहुत कुछ निकलकर आएगा। सेट पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सेट बहुत अंदर है और लोगों को वहां जाने में डर लगता है।’ वहीं, इस मामले में ऑल इंडियन सिने वर्कर एसोसिएशन ने भी इंडस्ट्री में बढ़ रहे सुसाइड केस को लेकर चिंता जताई थी।

कल होगा अंतिम संस्कार
तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को शो के सेट पर ही अपनी जान ले ली थी। अभिनेत्री ने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई थी। तुनिशा की मां ने उनकी मौत का जिम्मेदार एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को ठहराया है। शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और वह अभी पुलिस हिरासत में हैं। वहीं, कल यानी 27 दिसंबर को तुनिशा का अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Reply

Next Post

अस्पतालों में अचानक बढ़ें सांस के मरीज तो खतरे की घंटी, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। विश्व में बढ़ रहे कोविड केसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में कोविड के नए खतरे को लेकर फिर आगाह किया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने व अस्पतालों में भर्ती होने वालों पर नजर रखने […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान