गौतम गंभीर के बाद अब बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 मार्च 2024। झारखंड के हजारीबाग से बीजेपी के सांसद जयंत सिन्हा ने सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया है. जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है.  बीजेपी उम्मीदवारों की सूची आने से पहले ही चुनाव लड़ने से मना करने वाले दूसरे बीजेपी सांसद हैं.  पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

गौतम गंभीर ने भी राजनीति से सन्यास लेने का किया ऐलान
दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने भी शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें।

कई दिग्गजों का टिकट हो चुका है फाइनल, ऐलान बाकी
गौरतलब है कि  भाजपा ने अभी तक अपने उम्‍मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, बावजूद इसके पार्टी विभिन्‍न सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नामों पर मुहर लगा चुकी है. हालांकि सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और गृह मंत्री अमित शाह  सहित भाजपा के कई दिग्‍गज नेता किन सीटों से चुनाव मैदान में उतरेंगे इसे लेकर पार्टी की तरफ से फैसले लिए जा चुके हैं।

पीएम मोदी के बनारस से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना
भाजपा के सबसे चर्चित चेहरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा 2014 और 2019 के चुनावों में जीत हासिल कर चुकी है और एक बार फिर उन्हीं की गारंटी पर 2024 के आम चुनावों में उतर रही है. नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 से प्रधानमंत्री हैं. 2014 में उन्‍होंने वाराणसी और वडोदरा से चुनाव लड़ा और दोनों ही जगहों से जीतने के बाद वडोदरा से इस्तीफा दे दिया था. अब वो तीसरी बार वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे।

अमित शाह के गांधीनगर से चुनाव लड़ने की संभावना
प्रधानमंत्री मोदी के सबसे भरोसेमंद साथी और दाहिने हाथ माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर से गुजरात की राजधानी और अपनी पुरानी सीट गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे. अमित शाह को भाजपा की पहले गुजरात और फिर भारत भर में कामयाबी का एक मजबूत स्‍तंभ माना जाता है, ऐसे दिग्गज नेता का टिकट गांधीनगर से बिलकुल कंफर्म माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड में कलाकारों का सम्मान और फैशन रनवे का भव्य आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 03 मार्च 2024। शोथीम प्रोडक्शन के संजीव कुमार द्वारा मुम्बई के मुक्ति कल्चरल हब में भव्य रूप से “राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड” का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा, निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, डिस्को डांसर सिंगर विजय बेनेटिक, कलियों […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन