फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” के पोस्टर लॉन्च पर पेड़ बचाओ अभियान की शुरुआत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 06 सितंबर 2022। फ़िल्म यारियां फेम देव शर्मा और स्टार प्लस के सीरियल विद्रोही से मशहूर हुई अभिनेत्री स्मृति कश्यप ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” के पोस्टर लॉन्च पर पेड़ बचाओ अभियान की शुरुआत की। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अँधेरीचा राजा गणपति पंडाल पे फ़िल्म के निर्माता बिनय मेहता और निर्देशक राजेश हरिवंश मिश्रा भी मौजूद थे।अँधेरीचा राजा का आशीर्वाद लेने के बाद कलाकारों और निर्माता निर्देशक ने सेव द ट्री कम्पैन के तहत सभी को पौधे का गमला भेंट किया और पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत गमले पर एक पट्टी बांधकर पेड़ को बचाने का संकल्प लिया। फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि फ़िल्म के निर्माता बिनय मेहता, उमेश राणा, शंभु मेहता, आनंद माथुर हैं। पोस्टर लांच के अवसर पर के सेरा सेरा के मिस्टर क्लाइड भी मौजूद थे।      निर्माता बिनय मेहता ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि अँधेरीचा राजा का आशीर्वाद लेकर यहां से हमने फ़िल्म का प्रोमोशन स्टार्ट किया है। यह एक प्यारी सी कहानी है जो दिलों को छू लेगी। आज के समय मे पेड़ पौधों को बचाने की जरूरत सबसे अधिक है, इसलिए हमने पेड़ बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए इसका पोस्टर लांच किया है।

बॉलीवुड ऎक्टर देव शर्मा ने बताया कि माना जाता है कि अँधेरीचा राजा से जो भी मुराद मांगी जाती है वो पूरी होती है। हमारे लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात है कि यहां हमारी फ़िल्म का पोस्टर लांच किया गया। फ़िल्म में मनोरंजन का तमाम साधन है वहीं एक महत्वपूर्ण सन्देश यह है कि फ़िल्म पेड़ बचाने का पैगाम देती है। आज वायु प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि पेड़ को कटने से बचाएं, नए पौधे लगाएं। इसी नेक नियत के साथ हमने आ भी जा ओ पिया का प्रोमोशन कम्पैन शुरू किया है।

 तमिल सीरियल रोजा फेम ऎक्ट्रेस स्मृति कश्यप भी बॉलीवुड में एंट्री के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि आ भी जा ओ पिया एक खूबसूरत सिनेमा है जिसमें अच्छा संगीत और बेहतर स्टोरीलाइन मौजूद है। देव के साथ केमिस्ट्री काफी अच्छी रही। पेड़ों को बचाने का जो अभियान शुरू किया गया है, वो मौजूदा दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता है। फ़िल्म के संगीतकार आशुतोष सिंह और सिंगर्स सोनू निगम, पलक मुच्छल इत्यादि हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल सुश्री उइके से कैप्टन ढिल्लन ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 06 सितम्बर 2022। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि कैप्टन ढिल्लन का चयन शिक्षा के क्षेत्र में डब्ल्यू.सी.आर.सी. लीडर एशिया, वर्ष 2022 के लिए बेस्ट इमर्जिंग लीडर के रूप में हुआ […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक