कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की वर्षगांठ पर किसान यूनियन देशभर में राजभवनों तक करेंगी मार्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 नवंबर 2022। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दो साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को किसान संघ देश भर में राजभवनों तक मार्च निकालेंगे. किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने कई मांगें पूरी नहीं की हैं. इसलिए इस मार्च के जरिए किसान विरोध दर्ज कराएंगे। किसान नेताओं ने दावा किया कि सरकार ने उन्हें लिखित में दिया था कि वह चर्चा करके फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानून लाएगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर एक साल से अधिक समय तक राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में तीनों कानूनों को रद्द करने की घोषणा की थी. इसके बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया था। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता हन्नान मोल्लाह ने बताया, “उन्होंने हमें लिखित आश्वासन दिया गया और कई मांगों पर सहमति जताई गई लेकिन कुछ भी नहीं किया गया. सरकार ने साबित कर दिया है कि वह देशद्रोही है और उसने देश के किसानों को धोखा दिया है. वे कॉरपोरेट्स की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने साबित कर दिया है कि हमारी मांगों को पूरा करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

जब बच्चों से कुछ पूछा जाए तो बच्चों में जवाब देने की क्षमता का विकास करें, बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कलेक्टर ध्रुव ने जिले के प्राचार्यों की ली समीक्षा बैठक ।

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी (सरगुजा) – मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर कलेक्टर पीएस ध्रुव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक ली और शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत प्रतिशत […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान