मतगणना का कार्य अधिकारी-कर्मचारी आयोग के निर्देशों के अनुरूप करें – कलेक्टर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मतगणना स्थल में सभी जरूरी इंतजाम करने के दिये निर्देश  

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 23 नवम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मतगणना का कार्य किया जाएगा उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छी तरह प्रशिक्षण लेने और नियम कायदों से अवगत होने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों, निर्वाचन अभिकर्ता सहित मतगणना दल का प्रशिक्षण सुचारू रूप से होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डाकमत पत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना भी उसी दिन सवेरे की जानी है। इसके लिए भी समुचित तैयारी की जा रही है। मतगणना स्थल में पेयजल, भोजन, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने मतगणना के कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप करने कहा। मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए परिचय पत्र जारी करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत अजय अग्रवाल सहित सभी रिटर्निंग ऑफिसर मौजूद थे।
कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के तहत मतदान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतर तरीके से काम किया है इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को मतो की गणना में भी अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए योजनाओं में प्रगति लाएं। लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में प्रमुखता से करें। समय सीमा के लंबित प्रकरणों का निपटारा भी जल्द करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस के जिला व प्रदेश पदाधिकारी खुलकर आए त्रिलोक चंद्र श्रीवास के समर्थन में, प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा जिला अध्यक्ष अपने ब्लॉक अध्यक्षों से पार्टी की छवि को करवा रहे हैं धूमिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 23 नवंबर 2023। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के दर्जनों पदाधिकारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के दर्जनों पदाधिकारी ने आज रायपुर जाकर प्रदेश कांग्रेस भवन कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के नाम पर पत्र दिया है, पत्र […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान