जेएनयू में 72 हूरें की स्पेशल स्क्रीनिंग…फिल्म में दिखाया कैसे धर्म के नाम पर होता है युवाओं का ब्रेनवॉश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 जुलाई 2023। पांच साल पहले गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई गई फिल्म ’72 हूरें’ की एक खास स्क्रीनिंग दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में होनी जा रही है। सिनेमाघरों में 7 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर वाद प्रतिवाद जारी है और इस बीच फिल्म के जेएनयू परिसर में स्क्रीनिंग के एलान ने फिर से इस फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है। कुछ राजनीतिक दलों ने फिल्म ’72 हूरें’ में दिखाए गये आतंकवादियों को मानसिक रूप से बरगलाने के दृश्यों पर गहरी आपत्ति जताई है। इन राजनीतिक दलों का कहना है कि फिल्म में पेश की गईं इस तरह की नकारात्मक बातों से धर्म विशेष को लेकर लोगों में गलत संदेश जाएगा और इससे सामाजिक ताने-बाने को उलटा असर पड़ेगा। मौलाना साजिद राशिद ने फिल्म ’72 हूरें’ पर आपत्ति उठाते हुए उसपर धार्मिक सीख का गलत ढंग से चित्रण करने का आरोप लगाया है।

जेएनयू में 4 जुलाई को फिल्म ’72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के संदर्भ में मेकर्स का कहना है कि . स्पेशल स्क्रीनिंग छात्रों के लिए एक ऐसा सुनहरा मौका है जो फिल्म में दिखाई गईं आतंकवादी घटनाओं की सच्चाइयों को लेकर उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने का अच्छा अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हुए विवादों के विपरीत फिल्म की जल्द होने जा रही स्क्रीनिंग को आतंकवाद जैसे गंभीर मसले को खुले तौर पर संवाद का एक बेहतरीन जरिया समझा जाना चाहिए।फिल्म ’72 हूरें’ 7 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है।

Leave a Reply

Next Post

7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री मोदी: स्वागत की तैयारी में जुटी बीजेपी, सभा में जुटेंगे डेढ़ लाख लोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 जुलाई 2023। पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी में छत्तीसगढ़ बीजेपी जी जान से जुट गई है। सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसे लेकर बीजेपी कार्यालय में हाई लेवल मीटिंग भी हो चुकी है। बैठक में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप