राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कोे भारत स्काउट्स एवं गाईड ने स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 20 मार्च 2023। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कोे आज राजभवन में  भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्वारा मुख्य संरक्षक का परंपरागत स्कार्फ एवं बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्रॉमिस के वाचन  द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के सभी सदस्यों को निरंतर देश हित में लोगों की मदद करने और स्काउट नियमों के पालन करने की याद दिलाई। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाईड की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा हो यो कोई अन्य आपदा, इसके सदस्य राष्ट्र हित एवं समाज हित में हमेशा सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने ओडिशा शासन में अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान उन्होेंने स्वयं स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों को अनथक कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने संगठन को भविष्य में भी  इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर  सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद चंद्राकर राज्य अध्यक्ष, सचिव कैलाश सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी से माफी के मुद्दे पर संसद में फिर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक स्‍थगित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्‍ली 20 मार्च 2023। संसद की कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ गई. विपक्ष और पक्ष दोनों ही सदन में हंगामा करते नजर आए. हंगामे के चलते राज्‍यसभा और लोकसभा दोनों की कार्यवाही बार-बार के व्‍यवधान के बाद मंगलवार सुबह तक के लिए स्‍थगित करनी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान