भाजयुमो नेता की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर, नक्सलियों ने की थी गला घोटने की कोशिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बीजापुर 23 अगस्त 2023। बीजापुर जिले फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच व भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रचारक महेश गोटा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया हैं। बताया गया है कि नक्सलियों ने महेश गोटा को रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की थी। गोटा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

एयर एंबुलेंस मंगलवार को ही जगदलपुर पहुंच गई थी। लेकिन मौसम की खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी। बुधवार की सुबह उन्हें दिल्ली भेज दिया गया हैं। बता दें कि पूर्व सरपंच व भाजयुमो नेता महेश गोटा का नक्सलियों ने उस वक्त अपहरण कर लिया था जब हर साल की तरह इस साल भी वे ग्रामीणों के साथ दामाराम के चिकटराज पहाड़ी में पूजा करने गए थे। 

यहां से नक्सलियों ने 50 से ज्यादा ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। लेकिन महेश गोटा को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। नक्सलियों ने सोमवार की रात गोटा को सोमनपल्ली के पास गंभीर रूप से घायल कर छोड़ गए थे। परिजनों ने उन्हें बीजापुर अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें जगदलपुर लाया गया। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बुधवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर कर दिया गया हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा

शेयर करेकलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में हुई बीपीओ की शुरूआत मुख्यमंत्री बघेल ने एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए मल्टीनेशनल कंपनियों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 23 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बीपीओ सेंटर का […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात