प्रेमसाय सिंह टेकाम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा: राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाए गए, ताम्रध्वज को मिल सकता है कृषि विभाग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 जुलाई 2023। प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद सीएम हाउस में मंत्रियों की एक बैठक रखी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये बैठक ली है, जिसमें मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, गुरु रूद्रकुमार, शिव डहरिया और कवासी लखमा मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विभागों के फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई है।

सूत्रों के मुताबिक मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से उनकी जिम्मेदारी कम की जा सकती है और ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही मोहन मरकाम को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ सहकारिता विभाग भी दिया जा सकता है। इसके अलावा डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद संभव है कि टीएस सिंहदेव को भी किसी नए विभाग की जिम्मेदारी दी जाए।

डिप्टी सीएम और अमरजीत नहीं पहुंचे
जानकारी के मुबातिक डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त राजधानी से बाहर हैं, इसलिए दोनों ही इस बैठक में शामिल नहीं हुए हालांकि दोनों को बैठक में हुए फैसले की सूचना भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक मंत्रियों के नए विभागों को लेकर शाम तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

ताम्रध्वज ने कहा राजभवन चिट्ठी भेजी जा चुकी है
सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद ताम्रध्वज साहू ने बताया कि सीएम हाउस से चिट्ठी राजभवन भेजी जा चुकी है कि मोहन मरकाम को क्या विभाग मिलेगा। हालांकि खुद को कृषि विभाग मिलने के सवाल को ताम्रध्वज ने ये कहकर टाल दिया कि आपके मुंह में घी शक्कर।

Leave a Reply

Next Post

देशभक्ति से भरपूर "भारतीयन्स" है आंख खोलने वाला सिनेमा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 जुलाई 2023। आज रिलीज़ हुई निर्माता शंकर नायडू की फिल्म “भारतीयन्स” देशभक्ति की भावनाओ से भरी एक बेहतरीन फ़िल्म है। गलवान घाटी में हुए हमले पर आधारित इस फ़िल्म को हालांकि सेंसर बोर्ड द्वारा काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सेंसर बोर्ड ने इस […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस