बस्तर के जंगलों में हुई ‘द बस्तर बॉय’ फिल्म की शूटिंग :’बसपन का प्यार’ वाले सहदेव ने किया है लीड रोल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 फरवरी 2023। बसपन का प्यार गाने से हाल ही में देशभर में पहचान बनाने वाला छत्तीसगढ़ का सहदेव अब ‘द बस्तर बॉय’ शॉट फिल्म में नजर आएगा। करीब 15 से 20 मिनट की इस शॉट फिल्म में सहदेव ने लीड रोल किया है। बस्तर के जंगलों में इसकी शूटिंग पूरी की गई है। नक्सलगढ़ के बच्चे में शिक्षा के प्रति रुचि, गन और कलम इस शॉट फिल्म का सब्जेक्ट है। हालांकि, इसे अभी रिलीज नहीं किया गया है। शॉट फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजा गया है।

सहदेव दिरदो के मैनेजर पिंटू ने बताया कि, फिल्म के लेखक, निर्देशक सिद्धार्थ निराला हैं। सहदेव ने इस फिल्म में लीड रोल किया है। सास्वत प्रोडक्शन और रैयसा प्रोडक्शन ने इस शॉट फिल्म को बनाया है। साल 2022 में बस्तर के अबूझमाड़ समेत अन्य इलाकों में शॉट फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म बनकर तैयार है। जिसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजा गया है। पिंटू ने बताया कि, करीब 15 से 20 मिनट की इस शॉट फिल्म की शूटिंग करने में लगभग 4 से 5 दिन का समय लगा है।

ओटीटी प्लेट फॉर्म पर रिलीज होगी शॉट फिल्म

बताया जा रहा है कि, यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी। साथ ही यूट्यूब पर भी अपलोड की जाएगी। इस शॉट फिल्म का मुख्य उद्देश्य बस्तर में नक्सलवाद के बीच शिक्षा की कितनी जरूरत है यह दिखाया गया है। हालांकि, फिल्म मेकर्स ने सब्जेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि, इस शॉट फिल्म को बनाने के लिए करीब 2 से ढाई लाख रुपए खर्च किए गए हैं। सहदेव को 50 से 60 हजार रुपए फीस मिली है।

इन फिल्मों में भी आएगा नजर

सहदेव ‘द अजित जोगी’, मेरा संघर्ष, शबरी का मोहन और ‘द बस्तर बॉय’ में नजर आएंगे। इन फिल्मों और वेब सीरीज के लिए उसे अच्छी खासी फीस भी मिली है। इनमें से साल 2023 में कुछ फिल्में रिलीज हो जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

'बजट का सबसे ज्यादा लाभ यूपी को मिलेगा, योजनाओं में आएगी तेजी,' बोले योगी आदित्यनाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 02 फरवरी 2023। केंद्रीय बजट के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की कल्पना को साकार करने वाला है. सात फोकस बिंदुओं को सप्तऋषि के रूप में लिया गया है. अमृत […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग