शिक्षक के पुत्र नीरज पांडे को छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया

admin
शेयर करे

एक को सत्ता के साथ रहकर कार्य करने की अनुभूति हासिल होगी और दूसरे को विपक्षी बनकर जूझना पड़ेगा

पहली बार छत्तीसगढ़ के इस जिले को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से ऐसा पद मिला है।

नीरज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  / साजिद खान

कोरिया (छत्तीसगढ़) 03 अक्टूबर 2021।   एक अध्यक्ष को मध्यप्रदेश में हाथ से चली गई सत्ता के लिए युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ युवाओं की टीम लेकर पुन: सत्ता प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा और दूसरे अध्यक्ष को युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ दूबारा सत्ता में बने रहने के लिए संगठन और मंत्रियों के संपर्क में रहकर काम करने की अनुभूति हासिल होगी । युवा राजनीति से आगे बढने की शुरूआत कांग्रेस संगठन में एनएसयूआई से होती है।

इसी कडी में मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मंजुल त्रिपाठी को दी गई और छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का पद नीरज पांडे के सुपुर्द किया गया। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार कोरिया जिले से एमसीबी जिले के रूप में अलग होकर घोषित हुए क्षेत्र के खोंगापानी नगर पंचायत के रहने वाले नीरज पांडे को जिम्मेदारी मिलने क्षेत्र के युवाओं में खुशी लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नीरज के पिता यमुना प्रसाद शास्त्री उ.मा. विद्यालय खोंगापानी में शिक्षक का कर्तव्य निभाते हैं। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी नीरज पांडे के एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Next Post

पशु क्रूरता मामलों पर अंकुश की कवायद: हिंसा रोकने के लिए संसद में मसौदा विधेयक पेश करेगी सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। सरकार जानवरों के खिलाफ क्रूरता करने वाले लोगों पर कठोर दंड के साथ भारी जुर्माना लगाने की योजना बना रही है। इसके तहत मौजूदा कानून में संशोधन के लिए सरकार अगले संसद सत्र में एक मसौदा विधेयक पेश कर सकती है।केंद्रीय […]

You May Like

किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर....|....पैरा एशियन गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड....|....अनूप जलोटा बोले- सलमान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए....|....पेंगुइन की बीट से हरी हो रही अंटार्कटिका की बर्फ....|....राजनाथ सिंह बोले- आतंकियों को मदद देने वालों की खैर नहीं....|....वोट चोरी और ज्ञानेश के समर्थन में भाजपा का अभियान चोर मचाये शोर - कांग्रेस....|....दीपावली तक धान खरीदी शुरू नहीं होती तो अग्रिम भुगतान किया जाए - दीपक बैज