आरोप: बंगाल हिंसा में पांच साल के नाती के सामने दादी से किया रेप, पहले की पिटाई फिर दिया जहर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 18 जुलाई 2021। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान व उसके बाद हिंसा, मारपीट और महिलाओं के साथ कथित बलात्कार की घटनाओं से पूरा राज्य दहल उठा था। इन हिंसक घटनाओं को लेकर सत्ता व विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते रहे और इस बीच यह मामले पहले हाई कोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। बता दें पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर की रहने वाली एक 60 साल की बुजुर्ग महिला ने भी चुनाव के बाद अपने साथ हुई हिंसा, पांच साल के नाती के सामने रेप, मारपीट और जबरदस्ती जहर देने की वारदात को लेकर सुप्रीम कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई है। 

एक माह तक अस्पताल में भर्ती थीं बुजुर्ग

इस घटना के बाद से पीड़िता इतने सदमें में हैं कि वह केवल मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान देने के लिए ही बाहर निकलती हैं। इन दिनों वे कोलकाता के एक गेस्ट हाउस में रह रही हैं। कोर्ट में दी गई याचिका के अनुसार चुनावी नतीजों के बाद चार-पांच मई की मध्य रात को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोग बुजुर्ग महिला के घर में जबरन घुस आए और हमला कर दिया। बदमाशों से एक ने महिला के पांच साल के नाती के सामने उन्हें खाट पर बांध दिया और उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन जहर भी दे दिया। गौरतलब है कि इस घटना के बाद पीड़िता लगभग एक माह तक अस्पताल में भर्ती थीं। 

रेप का केस वापस लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव

इधर, पीड़िता के दामाद ने पुलिस को बताया, ‘टीएमसी के गुंडों ने उनके इलाके में देसी बम फेंके थे, जिसके बाद मेरी सास और पत्नी घर छोड़कर भाग निकले थे। चार तारीख की देर रात वे लोग वापस आ गए और सास को खाट से बांधकर उनके साथ बलात्कार किया। बाद में उन्हें जहर भी दिया गया था।’ दामाद ने आगे कहा, ‘जो बदमाश जबरन घर में घुस आए वे हमारे रिश्तेदार हैं और साथ ही टीएमसी के समर्थक भी हैं। मेरा और मेरी सास के साथ इनका लंबा जमीनी विवाद चल रहा है। मैं और मेरा परिवार भाजपा समर्थक है और टीएमसी के लोग चुनावी नतीजों के बाद भाजपा समर्थकों को निशाना बनाने लगे थे।’ पीड़ित परिवार का दावा है कि उन्हें अनजान नंबरों से फोन आते हैं और रेप का केस वापस लेने के बदले पैसे ऑफर किए  जाते हैं। 

आरोप को टीएमसी ने खारिज किया

वहीं, पीड़िता के साथ की गई हिंसा व रेप की घटना से अपने जुड़ाव को टीएमसी की तरफ से खारिज कर दिया गया है। पार्टी का कहना है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से विकलांग हैं और भाजपा ने उन्हें टीएमसी के खिलाफ आरोप गढ़ने के लिए छिपा कर रखा है। फिलहाल पीड़िता ने भाजपा की मदद से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और एसआईटी से जांच करवाने की मांग की है। 

Leave a Reply

Next Post

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में पहुंचे सभी पार्टियों के नेता, 19 जुलाई से शुरू हो रहा है सेशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 जुलाई 2021। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी कल से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मंत्रणा की। बैठक में सत्ता पक्ष ने विपक्ष से मानसून सत्र को सुचारू रुप से […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप