अपराधी ने परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, भाई-बहन समेत तीन की मौत; बेटी के बॉयफ्रेंड ने भूना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 20 नवंबर 2023। लखीसराय में छठ महापर्व पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे पूरे परिवार को सनकी आशिक ने गोलियों से भून डाला। इनमें दो भाई और एक बहन की मौत हो गई। वहीं दो बहू और ससुर की हालत गंभीर है। तीनों को पटना रेफर कर दिया गया है। घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार सोमवार सुबह छठ घाट से अर्घ्य देकर लौट रहा था। सभी लोग अपने घर के पास पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जब तक लोग समझ पाते तब तक 6 को गोली लग चुकी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है।

शादी नहीं कराने से था नाराज
लखीसराय एसपी ने बताया कि आशीष चौधरी का प्रेम-प्रसंग उक्त परिवार की एक युवती से चल रहा था। करीब तीन साल से ये प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशीष चौधरी युवती से शादी करना चाहता था। लड़की के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। कुछ दिन पहले भी इस परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था। उसने आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया। सोमवार को युवती अपने परिवार सहित छठ घाट से लौट रही थी तब आशीष चौधरी ने उसके घर के ही करीब ताबड़तोड़ गोली 6 लोगों को मार दी।

ससुर और बहु समेत तीन की हालत गंभीर
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में शशि भूषण झा के 36 वर्षीय पुत्र राजनंदन झा एवं उनके सगे भाई चंदन कुमार और बहन दुर्गा कुमारी की मौत हो गई। वहीं शशि भूषण झा, उककी बहू प्रीति कुमारी, लवली झा की हालत गंभीर है। घटना के बाद डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एसडीओ डॉक्टर निशांत सदर अस्पताल पहुंचे हैं। 

घटनास्थल से 9 एमएम पिस्टल बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, जिस हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया, उसे लखीसराय पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि 9 एमएम पिस्टल से गोलीबारी की गई है। इधर, लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान का दावा है कि उनके घर के पास ही आशीष चौधरी ने इस कांड को अंजाम दिया। वह पूरे परिवार को जान मारने की नीयत से आया था। उन्होंने आशीष को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। लखीसराय पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

फाइनल में हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, ड्रेसिंग रूम की तस्वीर आई सामने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अहमदाबाद 20 नवंबर 2023। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। कंगारुओं ने भारत को छह विकेट से हराया। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में गए थे और उनके भावुक होने की तस्वीर […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'