भारत को मजबूरी में इस स्टार को रखना पड़ सकता है बाहर, पाकिस्तान टीम में दो बदलाव संभव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। भारतीय टीम ने जहां पिछले मैच में जीत हासिल की थी, वहीं पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था। अब जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो पिछले सभी नतीजों को भुलाकर एक-दूसरे को हराने के लिए जोर लगाएंगी। हालांकि, पाकिस्तान के लिए आगे का रास्तो थोड़ा कठिन दिख रहा है। अगले राउंड यानी सुपर-आठ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने आगामी तीनों मैच जीतने होंगे। वहीं, भारत के पास एक मैच के बाद दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट काफी बढ़िया है। ग्रुप-ए के इस मैच में हार पाकिस्तान की राह और मुश्किल कर देगा, क्योंकि अमेरिका ने दो में से दो मैच जीते हैं। एक और जीत अमेरिका को सुपर-आठ राउंड में पहुंचा देगी। वहीं, भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के अधिकतम चार अंक ही हो पाएंगे।

भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल टी20 में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। आठ बार भारत ने और तीन बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। 2007 में एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। यानी टीम इंडिया ने 12 में से कुल नौ जीत हासिल की है। पिछली बार भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 में 2022 में हुए विश्व कप में आमने-सामने आई थी और तब टीम इंडिया ने मेलबर्न में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था।

टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। अक्षर पटेल को उनके ऑलराउंड क्षमता की वजह से एक बार फिर कुलदीप यादव पर तरजीह दी जा सकती है। न्यूयॉर्क की पिच पर गेंदबाज हावी रहे हैं। ऐसे में बल्लेबाजी में गहराई होना किसी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी टीम में अक्षर को तरजीह देने की वकालत की है। न्यूयॉर्क की पिच की काफी आलोचना हुई है क्योंकि इस मैदान पर अब तक सभी मैच कम स्कोर वाले रहे हैं। तेज गेंदबाजी के अनुकूल इस पिच पर कुलदीप को मैदान पर उतारने के बजाय अक्षर में अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेलना टीम के लिए उपयोगी हो सकता है। 

एकबार फिर कुलदीप पर अक्षर को मिल सकती है तरजीह

सी प्लेइंग-11 के साथ उतरने की वजह से एकबार फिर यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है। पिच के तेज गेंदबाजों को मदद करने के कारण कुलदीप शायद वह प्रभाव नहीं छोड़ पाएं। ऐसी भी संभावना बन सकती है कि अगर ग्राउंड्समैन पिच को रोल करना जारी रखते हैं तो स्पिनरों के लिए पिच में कुछ सुधार हो सकता है। अब तक टीमें इस मैदान पर 100 रन पार करने के लिए जूझती रही हैं। हालांकि, आईसीसी के सफाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पिच बेहतर खेलेगी और दोनों टीमों के बीच अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा। अक्षर ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ एक ओवर गेंदबाजी की थी और एक विकेट भी लिया था। ऐसे में मजबूरन टीम मैनेजमेंट को कुलदीप को बाहर रखना पड़ सकता है। रवींद्र जडेजा के रूप में टीम के पास एक अतिरिक्त स्पिनर भी होगा।

Leave a Reply

Next Post

कुलविंदर के हक में आए किसानों का इंसाफ मार्च आज, कंगना पर भी केस दर्ज करने की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 09 जून 2024। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निलंबित सीआईएसएफ महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर के हक में किसान संगठन रविवार 9 जून को मोहाली में इंसाफ मार्च निकालेंगे। यह इंसाफ […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत