टी-20 लीग / जर्मनी में क्लब क्रिकेट एक महीने पहले शुरू हो चुका है, इंग्लैंड में सरकार ने पाबंदी लगा रखी है

शेयर करे

कोराेना के बीच जर्मनी के 16 में से 14 राज्याें में खेले जा रहे हैं टी-20 के मुकाबले

मैच को घरेलू मैदान पर ही कराया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को अधिक ट्रैवल ना करना पड़े

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

04 जुलाई 2020 कोरोना के कारण पूरी दुनिया में क्लब क्रिकेट लगभग बंद है। इंग्लैंड में भी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अभी क्लब क्रिकेट को शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं हमारे देश में ट्रेनिंग तक शुरू नहीं हो सकी है। इस बीच जर्मनी में एक महीने से क्लब क्रिकेट खेला जा रहा है। हालांकि यहां वनडे के आयोजन बंद है। इस कारण टी-20 लीेग के मुकाबले खेले जा रहे हैं।

देश के 16 में से 14 राज्यों में क्रिकेट शुरू हो चुका है। मैच को घरेलू मैदान पर ही कराया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को अधिक ट्रैवल ना करना पड़े। जर्मनी में क्रिकेट को कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में इसके आयोजन को मंजूरी मिल चुकी है।

खेल से कोरोना फैलने का अंदेशा नहीं

जर्मनी क्रिकेट फेडरेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ब्रायन मेंटले ने कहा, ‘हमारे विशेषज्ञों ने बताया कि खेल से कोरोना के फैलने का अंदेशा नहीं है। हमारे यहां खेल को नॉन-कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स में शामिल किया गया है। इस कारण हमें खेलने की अनुमति है। हमने आयोजन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम भी बनाया है।’

देश में क्रिकेट का चलन बढ़ रहा है। यहां खिलाड़ी अधिकतर हेलमेट चेंज करते हैं। लेकिन अब इसमें बदलाव आया है। अब हेलमेट को दूसरे खिलाड़ी को देने से पहले सैनिटाइज किया जाता है। हर ओवर के बाद अंपायर गेंद को सैनिटाइज करते हैं। विकेटकीपर को स्टंप के पास से कीपिंग की इजाजत नहीं है। जर्मनी में कोरोना के लगभग एक लाख 96 हजार केस हैं।

अफगानिस्तान के लोग बढ़ने से हुआ फायदा

मेंटल ने कहा कि देश में अफगानिस्तान के शरणार्थियों के बढ़ने से क्रिकेट को बढ़ावा देने में काफी सहयाेग मिला। 6 साल में क्लबों की संख्या 70 से बढ़कर 370 हो गई है। महिला क्रिकेट में भी बढ़ोतरी हुई। इंटरनेशनल टी-20 रैंकिंग की बात की जाए तो महिलाओं की रैंकिंग 27 जबकि पुरुषों की 33 है।

उन्होंने कहा कि 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या को 20 किया जा सकता है। ऐसे में हमारे वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। मेंटले ने कहा कि देश में अभी अधिकतर फुटबॉल के मैदान हैं। हम जल्द देश में पहला इंटरनेशनल स्तर का ग्राउंड बनाने जा रहा हैं, ताकि टी-20 इंटरनेशनल मैच का आयोजन किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

जयपुर में 350 करोड़ रुपए की लागत से 100 एकड़ में बनेगा, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 75 हजार दर्शक मैच देख सकेंगे, डिजाइन तय

शेयर करेस्टेडियम में दो अलग से प्रैक्टिस ग्राउंड भी होंगे, जिसमें रणजी मैच कराए जा सकेंगे। जयपुर के पास चौंप गांव में जमीन फाइनल कर ली गई है। राजस्थान एसोसिएशन को स्टेडियम के लिए बीसीसीआई से 100 करोड़ रु. की ग्रांट और आरसीए का बकाया 90 करोड़ रुपए मिलेंगे दुनिया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप