15 साल की कोको गॉफ ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी नाओमी ओसाका को 6-3, 6-4 से हराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अमेरिकन गॉफ और जापान की ओसाका के बीच यह मुकाबला 1 घंटा 7 मिनट तक चला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में 5वें दिन शुक्रवार को सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। 15 साल की अमेरिकन खिलाड़ी कोको गॉफ ने डिफेंडिंग चैम्पियन जापान की नाओमी ओसाका को बाहर किया। वर्ल्ड नंबर-67 गॉफ ने दुनिया की नंबर-4 ओसाका को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। दोनों की बीच यह मुकाबला 1 घंटा 7 मिनट तक चला।

जीत के बाद गॉफ ने कहा, ‘‘दो साल पहले जूनियर वर्ग के पहले ही राउंड में हार गई थी, लेकिन मैं आज यहां हूं। इस समय में अपने आप से सिर्फ यही कहूंगी कि बस लड़ते रहो, क्योंकि कोर्ट पर कब क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।’’

गॉफ ने सेरेना से ट्रेनिंग ली

अमेरिकी युवा खिलाड़ी ने कहा कि ऑफ सीजन में वे सेरेना से ट्रेनिंग लेती थीं। उन्होंने कहा था कि इस दौरान सेरेना खेलतीं तो वे नर्वस नहीं होतीं और ज्यादा आक्रमक होकर खेलतीं।

गॉफ ने ओसाका से यूएस ओपन की हार का बदला लिया

गॉफ और ओसाका के बीच यह दूसरा मुकाबला था। इससे पहले जापानी खिलाड़ी ने पिछले साल यूएस ओपन में गॉफ को हराया था। अमेरिकन खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रहीं, जबकि ओसाका ने 2019 में यह टूर्नामेंट जीता था। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराया था।

सेरेना भी उलटफेर का शिकार होकर बाहर

इससे पहले शुक्रवार को ही 7 बार की चैम्पियन सेरेना उलटफेर का शिकार हुईं। उन्हें 27वीं सीड चीन की वांग कियांग ने 6-4, 6-7, 7-5 से हराया। 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना को इस टूर्नामेंट में 8वीं सीड मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

पढ़ई तुंहर दुआरः दोरनापाल के मोहित ने बढ़ाया सुकमा जिले का मान : सबसे अधिक वर्चुअल कक्षाओं में शामिल होने वाला छात्र

शेयर करेस्कूल शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल ने दिया ”हमारे नायक” का सम्मान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा, 26 अगस्त 2020। पढ़ई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत हमारे नायक में जगह बना कर जिले के कोन्टा विकासखंड के दोरनापाल के छात्र मोहित खरे ने जिले का मान बढ़ाया है। कोरोना महामारी के […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट