ईशान किशन और बुमराह फेल, मझधार में मुंबई इंडियंस की नैया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 10 अप्रैल 2022। मुंबई इंडियंस को लगातार चौथे मैच में हार मिली है। चार बार की चैंपियन टीम का सीजन में अब तक खाता नहीं खुला है। दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार गई है। चार हार के बाद टीम की नैया मझधार में है। आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को छोड़कर सभी बल्लेबाज फेल रहे। गेंदबाजी में भी किसी ने प्रभावित नहीं किया।

मैच का टर्निंग पॉइंट
मुंबई के पांच विकेट 12 रन के अंदर गिर गए। टीम को पहला झटका 50 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद 62 रन तक पांच विकेट गिर गए। कप्तान रोहित शर्मा सबसे पहले आउट हुए। उनके बाद डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड आउट हो गए। लगातार पांच झटकों के बाद मुंबई की टीम संभल नहीं पाई।

दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन
बल्लेबाजी को देखें तो रोहित शर्मा ने 15 गेंदों पर 26 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 173.33 का रहा। रोहित फिल्डिंग के दौरान अपनी टीम से कई मौकों पर नाराज दिखे। अपने खिलाड़ियों पर चिल्लाते हुए दिखे। यह साफ दिख रहा था कि रोहित लगातार हार के बाद दबाव में हैं। दूसरी ओर फाफ डुप्लेसिस ने हमेशा की तरह ठंडे दिमाग से कप्तानी की। बल्लेबाजी में भी वे काफी धीमे रहे। उनका मकसद टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने पर था। डुप्लेसिस ने अनुज रावत के साथ 50 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 24 गेंदों पर 16 रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

मैच के दौरान आई RCB के स्टार के बहन के निधन की खबर, IPL छोड़ लौटा घर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग 15वें सीजन के 18वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुआ था। इस मैच में मुंबई की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान बैंगलोर के स्टार गेंदबाज […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव