पूर्व मंत्री आरके चौधरी समेत बसपा-कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक नेता सपा में शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 19 फरवरी 2021। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ के मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से कांग्रेस से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने वाले आरके चौधरी बसपा के बाद समाजवादी पार्टी से आरके चौधरी कांग्रेस में पहुंचे थे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आरके चौधरी के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री आरके चौधरी का कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद वह नया ठिकाना खोज रहे थे। आरके चौधरी 2019 में लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। आरके चौधरी के साथ पूर्व विधायक कालीचरण राजभर तथा पूर्व आइपीएस अधिकारी गुरबचन लाल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

कालीचरन राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं विधानसभा में बसपा से विधायक थे। 2007 में कालीचरन 15वीं विधानसभा सभा में विधायक रहे।आरके चौधरी के अलावा पूर्व  मंत्री जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह वाराणसी, पूर्व आईपीएस हरीश कुमार ,विद्या चौधरी पूर्व विधायक बसपा समेत अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तो अब जा रही है। 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश की सरकार तो जो एमओयू हो चुका है, उसका भी एमओयू करती है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में लगातार महिला के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। हाथरस में तो रात में ही बेटी को जला दिया। प्रदेश सरकार को ट्रैक्टर से नाराजगी है। यहां पर किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल रही है। हर सरकारी चीज बेची जा रही है। पुलिस को खुली छूट देने का नतीजा है कि पुलिस अभिरक्षा में लोगों की मौत हो रही है। इसके साथ ही महंगाई चरम पर है। हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रहीं हैं।  

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस जो कह रही है जो पुलिस कह दे रही है सरकार वो मान ले रही है। उन्नाव में दो बहनों की जान चली गई और एक बचेगी या नहीं यह बड़ा सवाल है। राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। जब सरकार पुलिस को खुली छूट दे देगी तो यह ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया हैऔर किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। भाजपा ने बहुत कुछ कहा था, जब करने का समय आया तो ऐसा कानून बना दिया जिससे पूरी खेती-किसानी संकट में चली जाएगी। पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढऩे से महंगाई बढ़ती है।

Leave a Reply

Next Post

झूठ से मोदी सरकार का बहुत पुराना नाता अभी भी बदस्तूर कायम: शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेझूठ, भ्रम और गलतबयानी ही मोदी सरकार के राजनैतिक हथियार हैं, झासे में फासने का एजेंडा पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का ठीकरा पिछली सरकारों के माथे फोड़ना पूरी तरह से गलत, आधारहीन  सेस के नाम पर राज्यों के हक और हिस्से पर डकैती बंद करे मोदी सरकार छत्तीसगढ़ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण