छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: बच्चों, युवा और महिलाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति भारी उत्साह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 10 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में बढ़ावा देने तथा प्रतिभागियों को मंच देने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरूआत की गई है। इस समय राज्य के कोने-कोने में छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों की धूम है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों कबड्डी खो-खो, फुगड़ी, पिट्ठुल, बिल्स, गेड़ी दौड़, भौंरा, रस्साकशी, बांटी, लंबी-कूद, ऊंची कूद, लंगड़ी दौड़ इत्यादि खेलों की प्रतियोगिताओं में गांव और शहरों के बच्चें, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी दिलचस्पी ले रहे है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर नगर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राजीव युवा क्लब स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चों, युवा और महिलाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति भारी उत्साह देखा गया। खेलों के शुभारंभ के अवसर पर जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अपनी परम्परा और पहचान है। यहां की संस्कृति के साथ खेले जाने वाले खेल बहुत महत्व रखते हैं। यह भाईचारे की भावना को विकसित करने के साथ शारीरिक विकास में भी योगदान देता है।

गांव-गांव में इस तरह के आयोजन होने से एक बार फिर इन खेलों की पहचान बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी इसे जान पायेंगे। इसी तरह से जिले के ग्राम गोरता में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। प्रत्येक खेल के लिए विजयी खिलाड़ियों को खेल के अनुसार ट्राफी एवं मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला राजवाड़े, ग्राम पंचायत गोरता के सरपंच श्रीमती सहोदरी उईके, उप-सरपंच मुकेश सिंह, रणविजय सिंहदेव, सचिव दीनूदास सहित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य व ग्रामवासी मौजूद थे

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में ईडी रेड पर मुख्यमंत्री भूपेश की प्रतिक्रिया-भाजपा सीधे नहीं लड़ पा रही, इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही, ये फिर आएंगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में मंगवार सुबह से जारी ईडी की कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीधे लड़ नहीं पा रही है,  इसलिए ईडी, आईटी के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। मैं […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़