इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना इंदौर – अहमदाबाद फोरलेन की है। कार में सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार की देर रात को हुआ टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, शवों को बेटमा के अस्पताल लाया गया। इस हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग अलीराजपुर से कार्यक्रम में शामिल होकर गुना जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 मई 2024। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर पर तैनात एक गार्ड ने खुदखुशी कर ली। गार्ड की पहचान प्रकाश कापड़े के रुप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) में तैनात प्रकाश गोविंद कापड़े (39) ने तड़के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान