तेरे नाम में सलमान की हिरोइन का बदल गया है लुक, लेटेस्ट फोटो देख फैंस बोले- ये वही ‘राधे’ की ‘निर्जरा’ है?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 जनवरी 2022। सलमान खान की साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में सलमान खान ने ‘राधे’ की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं फिल्म तेरे नाम में सलमान के अपोजिट भूमिका चावला नजर आई थीं, जिनकी ये पहली फिल्म भी थी. भूमिका ने अपनी मासूमियत और अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था. हालांकि इसके बाद भूमिका ज्यादा फिल्मों में नजर तो नहीं आईं, लेकिन तेरे नाम में उनकी एक्टिंग को लोग आज भी याद करते हैं।

तेरे नाम फिल्म को आए 18 साल से ज्यादा का समय हो चला है और इतने समय में एक्ट्रेस का लुक काफी बदल गया है. फिल्म तेरे नाम में भोली भाली दिखने वालीं भूमिका चावला आज काफी अलग दिखती हैं। हालांकि आज भी उनकी मासूमियत जरा भी कम नहीं हुई है. भूमिका चावला की एक लेटेस्ट फोटो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वे येलो कलर का लाइफ जैकेट पहने हुए दिख रही हैं। इस फोटो में भूमिका किसी बोट पर नजर आ रही हैं. फोटो में भूमिका खुले बालों और आंखों पर गॉगल लगाए बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं।

गौरतलब है कि फिल्म तेरे नाम में भूमिका को ‘निर्जरा’ के किरदार में देखा गया था, जो बहुत मासूम और भोली भाली होती है। तेरे नाम के बाद भूमिका सलमान के साथ दिल ने जिसे अपना कहा में भी देखी गईं. इसके साथ ही भूमिका चावला रन, धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया.

Leave a Reply

Next Post

जरीन खान का सालों बाद छलका दर्द बोलीं- मैं सलमान और उनके भाइयों की पीठ पर...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 जनवरी 2022। जरीन खान बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो भले ही पर्दे पर खास नजर ना आईं हो, लेकिन वे किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर वे अपने फैंस के साथ आए दिनों कुछ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान