तेज आंधी-तूफान से फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो मजदूर घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 19 जून 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी में दो उद्योगों के बीच बनी बाउंड्रीवॉल अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओम रूपेश उद्योग और महालक्ष्मी उद्योग के बीच बनी बाउंड्रीवॉल के पास कुछ मजदूर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे मौसम अचानक बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बाउंड्रीवॉल गिरकर मजदूरों की झोपड़ी पर जा गिरी।

दो घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में रंभा यादव नामक महिला मजदूर को गंभीर हालत में मलबे से निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल मजदूरों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक महिला के गर्भवती होने की चर्चा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक महिला के गर्भवती होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूंजीपथरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बाउंड्रीवॉल गिरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते हुए इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

23 लाख सपनों की भावनात्मक जर्नी: "रैंकर्स" का दमदार टीजर हुआ लॉन्च

शेयर करेNEET के दबाव, सपनों और संघर्ष की अनकही कहानी लेकर आ रही है वेब सीरीज “रैंकर्स” (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 20 जून 2026। मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए NEET सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, त्याग, उम्मीद और संघर्ष […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर