राहुल गांधी का बड़ा आरोप- ‘रक्षा मंत्री झूठ बोल रहे हैं, सच्चाई नरवणे की किताब में है’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 फरवरी 2026। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि एक तरफ प्रकाशक ‘पेंगुइन’ कह रहा है कि किताब छपी ही नहीं, जबकि दूसरी तरफ खुद जनरल नरवणे ने सोशल मीडिया पर इसके उपलब्ध होने की बात कही थी।

राहुल गांधी ने जनरल नरवणे का साल 2023 का एक पुराना ट्वीट दिखाते हुए दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने खुद लिंक साझा कर किताब के उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। राहुल ने चुटकी लेते हुए कहा, “या तो आप पेंगुइन की बात मान लें या पूर्व सेना प्रमुख की। जाहिर है, मैं एक जनरल पर भरोसा करूंगा।”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किताब में चीन के साथ 2020 के सीमा विवाद (कैलाश रेंज) पर जो सच लिखा गया है, वह प्रधानमंत्री और सरकार के लिए असहज करने वाला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार सच्चाई को दबाने के लिए पेंगुइन जैसी संस्थाओं का सहारा ले रही है। राहुल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि सरकार बहस से भाग रही है।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर अब माओवादी हिंसा नहीं, विकास एवं आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है: प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर के बदलते स्वरूप को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि कभी माओवादी हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला यह इलाका अब विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास की पहचान बन रहा है। प्रधानमंत्री […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत