रायपुर में बिक्री के लिए रखी गणेश प्रतिमाओं में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 30 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अज्ञात बदमाशों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बिक्री के लिए रखी गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, 150 से अधिक मूर्तियों को कथित तौर पर तोड़ा गया है। 

पुलिस ने बताया मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमापारा इलाके का है। यहां सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे लगाई गई तीन-चार दुकानों में भगवान गणेश की लगभग 150 मूर्तियों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। अधिकारी ने बताया, मिली शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है। इस मामले में पुलिस दुकानों के आसपास लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही वहां लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, आज जमानत पर भी होगी सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 30 अगस्त 2022। एक्टर और खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल आर खान यानी केआरके मुसीबत में फंस गए हैं। केआरके अपने विवादित ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्वीट की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामला साल 2020 का है […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात