टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2024। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आईसीसी के अनुसार 1 मई की समय सीमा से पहले टीम का ऐलान किया जाना है. ऐसे में आज बीसीसीआई ने सोच-विचार के बाद टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है. टीम में केएल राहुल और ईशान किशन जैसे दिग्गज को जगह नहीं दी गई है, वहीं, विकेटकीपर के तौर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को भी जगह दी गई है. चयनकर्ता ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है तो वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम में शामिल हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. दरअसल, कई पूर्व दिग्गजों ने अपनी टीम में सिराज को बाहर रखा था. लेकिन बीसीसीआई ने सिराज को टीम में शामिल किया है. टीम में हार्दिक के अलावा शिवम दुबे भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं। ऑलराउंडर के तौर पर टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है. तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और सिराज शामिल हैं।

कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. लेकिन चयनकर्ताओं ने कोहली पर विश्वास दिखाया है. बता दें कि आईपीएल 2024 में कोहली लगातार रन बना रहे हैं और 500 रन बना चुके हैं. आईपीएल 2024 में कोहली का स्ट्राइक रेट 147.49 का रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रविद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप य़ादव, युजवेंद्र चहल, जसपीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

Leave a Reply

Next Post

महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 मई 2024। बॉलीवुड के विख्यात संगीतकार रविन्द्र जैन की पत्नी दिव्या जैन और उनके बेटे आयुष्मान जैन देश के क्लासिकल आर्ट और कलाकारों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इन्होंने ग़ज़ल प्रोजेक्ट शुरू किया है ताकि ग़ज़ल जैसी सम्रद्ध […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड