लातेहार शहर में घुसा जंगली हाथी, दहशत में नागरिक, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 20 जुलाई 2025। झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों मे आए दिन हाथियों के झुंड आने और लोगों के घर फसल आदि के नुकसान की खबर आती रहती है, लेकिन अब हाथियों ने शहर की ओर रुख कर लिया है। लातेहार शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हाथी सबसे पहले शनिवार रात सबानो रोड में देखा गया। सुबह तकरीबन तीन बजे इसे लातेहार सब्जी मार्केट, सदर अस्पताल के पास बैठे हुए देखा गया। वहां सब्जी लेने आए एक व्यक्ति को उसने दौड़ा भी दिया। इसके बाद हाथी धर्मपुर पहुंचा। जहां यह पुराने पुलिस लाइन के पीछे शिव मंदिर और आंगनबाड़ी के पास देखा गया। कुछ लोगों ने बताया कि हाथी स्टेडियम की ओर भी गया था। 

फिलहाल, हाथी को नवोदय विद्यालय रोड, रेलवे स्टेशन समेत शहर के कई अलग अलग स्थानों पर देखा जा रहा है। शहर में हाथी के आने-जाने से नागरिकों में डर का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से खदेड़ने और नियंत्रण में लेने की मांग की है। 

Leave a Reply

Next Post

मेरठ में सीएम योगी ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, बोले- हुड़दंग मचाने, तोड़फोड़ करने वालों पर होगा एक्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेरठ 20 जुलाई 2025। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और तोड़फोड़ करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें चिह्नित कर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव