किसानों को लेकर भाजपा भ्रम फैलाने और झूठ बोलने का काम बंद करें – कांग्रेस

शेयर करे

केन्द्र सरकार ने ही तो किसानों को धान का दाम 2500 रू. प्रतिक्विंटल देने पर लगाई रोक

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को दी जा रही है 10000 रू. प्रति एकड़ की राशि

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 27 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने एक विज्ञप्ति जारी कर राजीव गांधी न्याय योजना के सम्बंध में भाजपा के दुष्प्रचार का खंडन किया है और कहा है कि किसानों को पूरी राशि दी गयी है। भाजपा भ्रम फैलाने और झूठ बोलने का खेल बंद करें। भाजपा चौथी किश्त कम आने एवं राशि मे कटौती का झूठ फैलाने में लगी है। छत्तीसगढ़ का किसान समझदार है।छत्तीसगढ़ के किसानों को अपनी छत्तीसगढ़ की किसानों की सरकार पर विश्वास है। भूपेश बघेल की सरकार ने जो कहा सो किया। कांग्रेस सरकार किसानों के साथ थी, किसानों के साथ है और किसानों के साथ रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को 10000 रू. प्रति एकड़ की राशि दी जा रही है। धान, गन्ना सहित 13 फसलें उगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रुपया देने वाली भूपेश बघेल जी की कांग्रेस सरकार देश की यह पहली राज्य सरकार है। प्रथम तीन किश्तों में जो राशि दी गई उसी की बचत राशि चौथे किश्त में दी गई। हर किसान को प्रति एकड़ कुल दस हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। धान, गन्ना सहित 13 फसलों पर प्रति एकड़ 10 हजार रू. की राशि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत दी गयी। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने 21 मार्च 2021 को वर्ष 2020 को अंतिम किश्त दिया। इस राशि के पहले 2 नवंबर 2020, 20 अगस्त 2020 और 21 मई 2020 को तीन किस्त दी जा चुकी है। 

भाजपा के झूठे प्रचार पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने ही तो किसानों को धान का दाम 2500 रू. प्रति क्विंटल देने पर रोक लगाई। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार तो 2500 रुपये प्रति क्विंटल देने को आज भी तैयार है। 2018-19 में किसानों को धान का दाम 2500 रू. दिया भी गया किन्तु भाजपा केंद्र सरकार के द्वारा रोक लगाये जाने के कारण राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाकर किसानों के साथ न्याय किया गया।

Leave a Reply

Next Post

जादूगर के लुक में आये नजर अक्षय कुमार, खत्म की 'अतरंगी रे' की शूटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। बैक टू बैक वो कई फिल्मों के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग खत्म कर ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस