फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी

admin
शेयर करे

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर, 28 जुलाई 2026। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बताकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की मांग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर स्वयं को एसीबी अधिकारी बताते हुए कहा कि बाहर से अधिकारी निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। उसने रेस्ट हाउस में व्यवस्था के नाम पर तत्काल छह बोतल शराब और नकद राशि उपलब्ध कराने की मांग की। बातचीत संदिग्ध लगने पर आबकारी अधिकारी ने न तो शराब उपलब्ध कराई और न ही कोई नकद राशि दी। इसके बजाय उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और सौरभ प्रजापति (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों राजेशपुरी गोस्वामी (43) और रंजीत गुप्ता (40) के साथ मिलकर आबकारी विभाग से मुफ्त में शराब हासिल करने के उद्देश्य से फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर फोन करने की साजिश रचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड

शेयर करेसुरक्षा में लापरवाही भारी पड़ी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भिलाई, 28 जुलाई 2026। भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक की चोरी के मामले में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सीआईएसएफ के […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात