क्लास रूम के गटर में मिली छात्र की लाश, विरोध में बवाल, स्कूल में तोड़फोड़; परिजन बोले- हत्या हुई है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 17 मई 2024। पटना के दीघा स्थित प्राइवेट स्कूल के गटर में मासूम बच्चे की लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में ही बच्चे की हत्या कर दी गई और लाश को क्लास रूम के गटर में फेंक दिया गया। घटना से आक्रोशित होकर लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान मार्ग को अवरुद्ध दिया। सड़क पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोगों ने स्कूल में भी घुसकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं स्कूल के कई कमरों में आग भी लगा दिया। स्कूल की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया इस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। सुबह इस रास्ते गुजरने वालों लोगों, अन्य स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश की लेकिन सभी हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि चार साल के बच्चे की लाश मिलने के बाद बाद सड़क पर सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हो गए। मृत बच्चे की पहचान दीघा के रामजी चक निवासी शैलेंद्र राय के पुत्र आयुष कुमार (4) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

परिजन बोले- आयुष की हत्या हुई है
परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे अपने घर से दीघा स्थित स्कूल (टिनी टॉट एकेडमी) के लिए निकला था। क्लास खत्म होने के बाद वहां कोचिंग किया करता था। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो हमलोगों ने स्कूल की प्राचार्या को जब फोन किया। उन्होंने बताया कि बच्चा स्कूल में नहीं है। इसके बाद हमलोग स्कूल पहुंचे। स्कूल की गाड़ी के ड्राइवर को बुलाया गया। तब ड्राइवर ने बताया कि लगभग 6:30 बजे पर सभी बच्चों को स्कूल पहुंचा दिया था। इसके बाद हमलोगों ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाला। दोपहर 12 के आसपास आयुष स्कूल में दिखा। इसके बाद का सीसीटीवी फुटेज के कई शॉर्ट गायब मिले।

हत्या के बाद स्कूल के चेंबर में ही फेंक दी लाश
परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे की हत्या के बाद स्कूल के चेंबर में ही लाश को फेंक दिया गया। इसके बाद चैंबर ऊपर से बंद कर दिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। इधर, गुस्साए लोगों ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद स्कूल के सभी टीचर फरार हो गए। वहीं लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस बच्चे के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

घाटकोपर हादसे की जांच करेगी वीजेटीआई की टीम, बीएमसी ने कहा- सात दिन के भीतर मिल सकती है रिपोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 मई 2024। मुंबई के एक बीएमसी ने वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (वीजेटीआई) को घाटकोपर में होर्डिंग के गिरने के कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि तकनीक संस्थान सात दिनों के भीतर अपनी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप