बालोद पुलिस कंट्रोल रूम में घुसा हाथी, जान बचाने छिपे कर्मचारी; कोरबा में महिला पर किया हमला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 04 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। अंबिकापुर, जशपुर, महासमुंद और कोरबा में उत्पात मचा रहे हाथी अब बालोद तक पहुंच गए हैं। दल से बिछड़कर एक हाथी सोमवार रात शहर में घुस आया। इसके चलते हड़कंप मच गया। हाथी पुलिस कंट्रोल रूम में घुस गया और वहां से साइबर सेल के दफ्तर जा पहुंचा। यह देखकर कर्मचारी जान बचाने के लिए अपने-अपने कार्यालय में छिप गए। वहीं दूसरी ओर कोरबा में फल बीनने गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई है। 

डेढ़ घंटे कंट्रोल रूम और आसपास घूमता रहा हाथी
दरअसल, बालोद शहर में तंदुला जलाशय से होता हुआ हाथी पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच गया। दंतैल हाथी को सामने देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए मेज-कुर्सी के नीचे छिप गए। रात करीब 9 बजे से 10.30 बजे तक हाथी वहीं इधर-उधर घूमता रहा। सबसे पहले आमापारा के लोक निर्माण विभाग के क्वार्टर और फिर वहां से पुलिस कंट्रोल रूम व साइबर सेल में पहुंच गया। वहां से निकलने के बाद मुख्य मार्ग होते हुए हाथी जुर्री पारा की ओर बढ़ गया। इसके चलते शहर में भी डर फैल गया।

हाथी को देख गेट किया बंद, अंदर फंसे साइबर सेल के कर्मचारी
पुलिस कर्मियों ने बताया कि सबसे पहले साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य ने हाथी को देखा। इसके बाद अन्य लोगों जानकारी दी। समय रहते आधे कर्मचारी कार्यालय को छोड़कर निकलने में सफल हो गए, वहीं 15 से 20 कर्मचारी अंदर ही फंसे रहे। इसके बाद दोनों तरफ के चैनल गेट को बंद करके एक कमरे में छिपकर किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने समय काटा। पुलिस कंट्रोल रूम में के पास ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा का बंगला भी है। इसके चलते उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

लोहारा परिक्षेत्र के जंगल में पहुंचा हाथी
बताया जा रहा है कि, हांथी की वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 288 आरएफ परिसर जाटादाह सहायक वृत्त गैंजी परिक्षेत्र लोहारा है। इसके बाद वन विभाग ने ग्राम बैहाकुआ, जाटादाह, शिवनी, पोपलाटोला, सहगांव, गैंजी, भालूकोंहा, कामता ऊरेटा, गुरामी, भरदा पिंगाल, मरईटोला बोईरडीह में अलर्ट किया है। टीम लगातार पेट्रोलिंग भी कर रही है। यह  हाथी करीब तीन वर्षों से सक्रिय है। जो लगातार जिले के अन्यत्र क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। पहली बार हाथी शहर में घुसा है, तो लोगों के होश उड़ गए। 

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या, सप्ताह भर बाद बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 04 जुलाई 2023। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके के जूंगड़ा गांव के एक व्यति की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली। 26 जून को जूंगड़ा निवासी सनकू राम गोटा की हत्या कर नक्सलियों ने शव फेंक दिया था। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर